---विज्ञापन---

UP GIS 2023: समापन सत्र में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बोलीं- UP समृद्ध हुआ तो देश भी समृद्ध होगा

UP GIS 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चल रहे उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स समिट 2023 (Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023) में रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) पहुंची। समापन सत्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध […]

---विज्ञापन---

UP GIS 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चल रहे उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स समिट 2023 (Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023) में रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) पहुंची। समापन सत्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

देश की अर्थव्यवस्था में विशेष योगदान देता है यूपी

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UP GIS 2023) के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य में एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान देने का संकल्प लिया है।

---विज्ञापन---

इसका अर्थ है कि अब देश की कुल अर्थव्यवस्था का पांचवां हिस्सा उत्तर प्रदेश से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य (UP) न केवल जनसंख्या के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला राज्य भी बनने वाला है।

यह भी पढ़ेंः समिट में पहुंचे IB मिनिस्टर अनुराग ठाकुर, बोले- यूपी में दिखती है विकास की नई तस्वीर

---विज्ञापन---

निवेश की वैश्वविक मान्यता मिलने के साथ उभर रहा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दूरदर्शी नीतियों को लागू कर उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप न्यू इंडिया का ग्रोथ इंजन बनने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ आयोजित इस शिखर सम्मेलन के सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

इसके साथ ही यूपी को वैश्विक मान्यता देते हुए सर्वश्रेष्ठ निवेश क्षेत्र के रूप में उभरने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में भी उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

---विज्ञापन---

आगे की खबर के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Feb 12, 2023 09:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola