भूत भगाने के नाम पर की छेड़छाड़, मौलवी ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव... UP की महिला ने ऐसे बचाई लाज

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक मौलवी की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। पुलिस को महिला ने शिकायत दी है। जिसके बाद केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की गई है। पूरा मामला क्या है? इसके बारे में विस्तार से बात करते हैं।

Uttar Pradesh crime

Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला ने मौलवी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पहले मौलवी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। फिर उसके ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मामला बरेसर थाना क्षेत्र के माटा गांव का है। महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। महिला मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि शैतानी साया भगाने के नाम पर मौलवी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मौलवी शान अहमद माटा गांव में ही अपना दरबार चलाता है। जहां बीमार लोग झाड़-फूंक के लिए आते हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के परिवार वाले भी मौलवी शान अहमद के दरबार मे आते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिवार वालों पर मौलवी का खासा प्रभाव था। मौलवी ने महिला पर भूत-प्रेत का साया होने का दावा किया था। जिसके बाद इलाज के लिए उसे माटा गांव में अपने दरबार में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। गाजीपुर के एएसपी अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि फिलहाल UP पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है, जबकि मौलवी गांव से फरार है।

परिवार को खत्म करने की दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2021 में बलिया के रहने वाले शख्स के साथ हुई थी। मौलवी ने उसके पति को बरगलाया। मौलवी ने कहा कि प्रेत के कारण उसके घर में कोई काम नहीं होता। पति के बार-बार कहने पर वह 18 मार्च को पहली बार मौलवी के माटा स्थित दरबार में आई थी। मौलवी बहाने से उसे कमरे के अंदर ले गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

विज्ञापन

महिला ने शोर मचाया तो मौलवी ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा दिया। मौलवी ने कहा कि अगर इस्लाम कबूल नहीं किया तो वह उसके परिवार को खत्म करवा देगा। जिसके बाद किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वह घर लौटी तो माता-पिता को अपने साथ हुई आपबीती बताई। जिसके बाद माता-पिता ने उसे पुलिस को शिकायत देने के लिए समझाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ