Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि तुंबा सोन नदी में 7 बच्चे नहाने गए थे। 2 बच्चों का अभी सुराग नहीं लगा है। 5 मृत बच्चों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें बच्चों की तलाश कर रही हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। स्थानीय गोताखोरों की मदद भी पुलिस ले रही है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सभी बच्चों की उम्र 8-12 वर्ष के बीच है। बताया जा रहा है कि एक बच्चा नहाने उतरा था। जो अचानक डूबने लगा। जिसको बचाने के लिए दूसरा बच्चा उतरा।
ये भी पढ़ेंः बिहार में दुर्गापूजा के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात
वह भी डूबने लगा। इस तरह एक-एक करके 7 बच्चे पानी में डूब गए। बच्चों को अंदाजा नहीं था कि नदी में कितनी गहराई तक पानी है? स्थानीय लोग तब तक पहुंचे, बच्चे नदीं की तेज धारा में बह चुके थे। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। इसके बाद टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभी तक 5 बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। दो बच्चों की तलाश की जा रही है। डेहरी के एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि की है। सिंह के अनुसार गौड़ के 4 बच्चे और उनके रिश्तेदार के 3 बच्चे नहाने गए थे। नदी में अधिक जलस्तर होने के कारण डूब गए। दो बच्चों की तलाश की जा रही है।
5 बच्चों की मौत pic.twitter.com/9nzO7e86eG
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) October 6, 2024
---विज्ञापन---
इससे पहले बिहार के औरंगाबाद में भी बड़ा हादसा पिछले महीने हुआ था। यहां मदनपुर थाना इलाके के कुशहा गांव के आहर और बारुण इलाके के इटहट गांव में डूबने से 8 बच्चों की मौत हो गई थी। दो सगी बहनें भी मृतकों में शामिल थीं। बच्चे अपनी मां के साथ जितिया पर्व के लिए स्नान करने तालाब में गए थे। दो बच्चों को किसी तरह बचा लिया गया था। कुछ दिन पहले झारखंड के लोहरदगा जिले के एकागुड़ी गांव के बगीचा बांध तालाब में तीन बच्चे डूब गए थे। तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में करवाया गया था। धंसराज उरांव नामक शख्स के तीन बच्चों की मौत हुई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।