Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अगले माह होने वाले राशन वितरण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अब सरकार गेहूं-चावल के साथ ज्वार और बाजरा भी वितरित करेगी। अंत्योदय कार्ड धारकों को बाजरा व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को ज्वार दिया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 794539 परिवार राशनकार्ड धारक हैं। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की संख्या 63148 है। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की बात की जाए तो इनकी संख्या 731391 है।
यह भी पढ़ें:Weather Forecast: उत्तर भारत में छाया कोहरा, इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
आंकड़ों के अनुसार सभी लोगों को 1383 दुकानों से राशन वितरित किया जाता है। अंत्योदय कार्ड धारक को सरकार 35 किलोग्राम राशन देती है। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को प्रति यूनिट के हिसाब से 5 किलोग्राम राशन वितरित किया जाता है। इनको चावल और गेहूं भी वितरित किया जाता है। अब सरकार ने नए साल से उनको बाजरा और ज्वार देने का भी ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें : भीषण ठंड, कोहरा और बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
अंत्योदय कार्ड धारक को 17 किलोग्राम गेहूं प्रति कार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा उसे 13KG चावल, 5KG बाजरा दिया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट ढाई किलो गेहूं, 1.7KG चावल और 1KG ज्वार दिया जाएगा। विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले महीने वितरण किया जाएगा। अगर किसी कार्ड धारक को समस्या आ रही है तो वह विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। अगर राशन वितरण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है तो तुरंत एक्शन होगा।
कन्नौज में गड़बड़ी के आरोप
वहीं, कन्नौज जिले में राशन वितरण करते समय गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने तहसील पहुंचकर मामले में शिकायत दी है। एसडीएम और पूर्ति इंस्पेक्टर को इस बाबत ज्ञापन सौंपा गया है। गड़बड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया है। अफसरों ने बताया कि ग्रामीणों ने घटतौली की शिकायत की थी। मामला हसेरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऐराहो में सामने आया है। संबंधित राशन दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। पूर्ति निरीक्षक अंकित अग्रवाल ने मामले की जांच करने की बात कही है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
8 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
18 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
18 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
18 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines