UP Election 2027: कांग्रेस-सपा में सीटों के बंटवारे पर विवाद? प्रदेश प्रभारी की डिमांड ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन

UP Election News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई। हालांकि दोनों पार्टियां मिल बैठ कर सीटों का बंटवारा करेंगी, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने एक बयान देकर पार्टी के इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

up election 2027

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जुलाई महीने में सीट शेयरिंग का ऐलान कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी INDIA गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर विवाद हो सकता है। इसके संकेत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के एक बयान से मिले हैं। हालांकि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के सूत्रों के हवाले से सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सामने आया था, लेकिन शायद कांग्रेस उससे खुश नहीं है, इसलिए नई मांग करके अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र का बड़ा बयान

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हम एक राष्ट्रीय पार्टी हैं, हमें बराबर सीटें मिलनी चाहिए। पूरा देश कांग्रेस की ओर देख रहा है। हम INDIA गठबंधन को मजबूत करते हैं। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को बराबर सम्मान और समानता मिलनी चाहिए। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व बैठकर फैसला करेंगे और मुकाबला बराबरी का होगा। इसका मतलब यह है कि कांग्रेस इस बार चुनाव आधी सीटों पर लड़ना चाहती है, जबकि समाजवादी पार्टी मजबूत और जीत वाली सीटें कांग्रेस को देने के पक्ष में है।

विज्ञापन

चुनावी जीत की गारंटी SP का फॉर्मूला होगा

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस 150 सीटें मांग सकती है और राजेंद्र पाल ने आधी सीटों पर दावा ठोका है। जबकि समाजवादी पार्टी 70 से 80 सीटें ही कांग्रेस को देने का मूड में है। समाजवादी पार्टी चुनावी जीत की गारंटी वाले सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर विचार कर रही है। समाजवादी पार्टी सीटें बांटते हुए यह देखेगी कि दोनों दल किस-किस सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं? यह भी देखा जाएगा कि किस सीट पर दोनों दलों में से किसका जनाधार मजबूत है? किसी सीट पर कौन-सी पार्टी चुनाव जीतने में सक्षम है, यानी इस बार जिस सीट पर जिस पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और वह जीत सकती है, उसे वही सीट दी जाएगी।

विज्ञापन

राजनीति गलियारों में क्या अटकलें चल रही?

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजेंद्र पाल गौतम ने आधी सीटों पर दावा ठोककर अखिलेश यादव पर दबाव बनाने की कोशिश की है। राजेंद्र का बयान कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है। लेकिन चूंकि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने की रेस में हैं और वे शिद्दत से मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो वे कांग्रेस को नाराज करने का रिस्क नहीं लेंगे। क्योंकि अगर कांग्रेस को गठबंधन में मजबूत भूमिका मिली और ज्यादा सीटें मिली तो वह समाजवादी पार्टी के पाले में दलित और ब्राह्मण वोटों का शिफ्ट करा सकती है। ऐसे में कांग्रेस के साथ सही तरीके से सीट शेयरिंग करने में अखिलेश यादव का ही फायदा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ