UP Election 2027: 'हम जाएंगे इटावा-सैफई…', अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे से भड़की उत्तर प्रदेश कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के 2 धड़े कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में तनाव गहराता जा रहा है. ताजा मामला अखिलेश यादव की रायबरेली यात्रा का है, जिस पर प्रदेश कांग्रेस ने आपत्ति जताई है और सपा को चेतावनी भी दी है.

UP Election 2027 | Akhilesh Yadav | Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले दोनों पार्टियों का गठबंधन टूटने की कगार पर है. (Credit- ANI)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियों के साथ जुबानी जंग भी तीखी हो गई है. INDIA ब्लॉक के सहयोगी दलों में रार भी बढ़ गई है. क्योंकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे पर तंज कसा और चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर सपा नेता रायबरेली जाएंगे तो कांग्रेस वाले भी इटावा और सैफई जाएंगे. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग और टिकट बंटवारे को लेकर बयान दिए तो सपा सांसद इकरा हसन ने पलटवार किया. अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस जुबानी जंग में कूद गए हैं.

विज्ञापन

अखिलेश की रायबरेली यात्रा से कांग्रेसी नाराज

दरअसल, अखिलेश यादव ने बीते दिन रायबरेली से ‘PDA रथ यात्रा’ शुरू की, जिस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. क्योंकि रायबरेली राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि अगर अखिलेश यादव रायबरेली और अमेठी जाएंगे तो कांग्रेसी भी चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि वे कन्नौज, इटावा और सैफई जाकर चुनाव प्रचार करेंगे और अपनी सियासी पैठ मजबूत करेंगे. ऐसा लग रहा है कि अखिलेश यादव ने रायबरेली की यात्रा योगी सरकार की खिलाफत में नहीं, बल्कि राहुल गांधी को अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने और शक्ति प्रदर्शन के लिए की.

विज्ञापन

कांग्रेस का प्रदेश में संगठन विस्तार का ऐलान

अजय राय ने सपा की खिलाफत करके स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक वर्चस्व की जंग अब कांग्रेस खुलकर लड़ेगी. कांग्रेस के संगठन का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा और हर विधानसभा संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां की जाएंगी. अखिलेश यादव ने गांधी परिवार के गढ़ अमेठी और रायबरेली में सेंध मारकर कांग्रेस को भी आक्रामक होने पर मजबूर कर दिया है. वहीं इस बयान पर सपा की प्रतिक्रिया आई है और सपा प्रवक्ता दीपक रंजन ने अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे की वजह बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति स्पष्ट की है.

कांग्रेस की चेतावनी पर सपा ने किया पलटवार

सपा प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा कि यहां सवाल अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे का नहीं है, बल्कि भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार और पुलिस के द्वारा समाजवादी पार्टी के विधायकों, जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बर्बर व्यवहार का बदला लेना है. सपा नेताओं पर लाठीचार्ज हुआ है और अभद्रता की गई है. इस तरह की कार्रवाई पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज का दमन करने की प्रवृत्ति का प्रमाण है. जब तक भाजपा सरकार समाज के शोषित और पिछड़े वर्गों का दमत करती रहेगी, समाजवादी पार्टी उनके हक की लड़ाई लड़ेगी और भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजाकर रखेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ