UP की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज आएगी, कट सकते हैं करीब 3 करोड़ लोगों के नाम

UP Draft Voter List: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का दूसरा चरण आज से शुरू हो जाएगा. आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी, जिस पर आपत्तियां, दावे और सुझाव लेने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. दूसरा चरण करीब एक महीने तक चलेगा, जिसके बाद एक महीने के अंदर फाइनल लिस्ट तैयार करके जारी की जाएगी.

Voter List

उत्तर प्रदेश में SIR का दूसरा चरण शुरू हो गया है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की कॉपी प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों केा उपलब्ध कराएंगे. साथ ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि लोग इसमें अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकें. 6 फरवरी तक आपत्तियां और दावे दर्ज कराए जा सकते हैं. 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी.

यह भी पढ़ें: UP Voter List: ड्राफ्ट वोटर लिस्‍ट में नाम-पता गलत है तो कैसे होगा सुधार, यहां जान लें तरीका

Advertisment

2.90 करोड़ नाम कटने के आसार

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, ड्राफ्ट रोल में करीब 2 करोड़ 90 लाख नाम कट सकते हैं. वहीं ड्राफ्ट रोल के साथ-साथ अनुपस्थित मतदाताओं, शिफ्ट हो चुके मतदाताओं, मृत मतदाताओं एवं डुप्लीकेट वोटरों की अलग-अलग सूचियां भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी. इससे लोगों को यह जानने में आसानी होगी कि उनका नामक किस कैटेगरी में रखा गया है.

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कैसे करें चेक

उत्तर प्रदेश के लोग ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चेक करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के ऑफिशियल वोटर्स सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर लॉग इन करें. Download Electoral Roll PDF या SIR Draft Roll 2026 विकल्प चुनें. अपने राज्य का नाम, अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र चुनें. SIR Draft 2026 या ड्राफ्ट रोल 2026 चुनें. पोलिंग स्टेशन सेलेक्ट करके लिस्ट की PDF डाउनलोड करें. इसमें अपना नाम सर्च करने के लिए EPIC नंबर या नाम का इस्तेमाल करे.

विज्ञापन

ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां

बता दें कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ceouttarpradesh.nic.in पोर्टल पर भी देख सकेंगे. वहीं अगर लिस्ट में आपका नाम गायब है या कोई गलती है या नाम किसी लिस्ट से हटाना है तो फॉर्म भरकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरना होगा. किसी लिस्ट से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भर सकते हैं. वोस्ट लिस्ट में नाम सुधारने के लिए फॉर्म 8 भर सकते हैं. फॉर्म भरकर ऑनलाइन voters.eci.gov.in पर या BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) को देकर जमा कराया जा सकता है. फॉर्म के साथ आधार कार्ड या राशन कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ