UP Voter List: ड्राफ्ट वोटर लिस्‍ट में नाम-पता गलत है तो कैसे होगा सुधार, यहां जान लें तरीका

चुनाव आयोग आज 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर रहा है. यह ल‍िस्‍ट ऑनलाइन भी जारी होगी, इसल‍िए वोटर्स घर बैठे भी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं. अगर ल‍िस्‍ट में नाम, पता या कोई भी व‍िवरण गलत है तो उसे कैसे सुधार सकते हैं, यहां जानें.

up voter list

यूपी वोटर के ल‍िए आज जारी हो रही है ड्राफ्ट वोटर ल‍िस्‍ट

UP Draft Electoral Roll Today: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के ल‍िए आज का द‍िन खास है. क्‍योंक‍ि चुनावी लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का पहला फेज पूरा हो गया है और आज चुनाव आयोग (Election Commission of India) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश कर रहा है. ये ड्राफ्ट वोटर ल‍िस्‍ट (Draft Electoral Rolls) है, ज‍िसका मतलब ये है क‍ि इस ल‍िस्‍ट में अगर कोई गलती रह गई है या नाम छूट गया है, तो उसमें सुधार कराया जा सकता है. आज ड्राफ्ट पब्‍ल‍िश होने के बाद चुनाव आयोग नाम, पता आद‍ि में गलत‍ियों को सुधारने के ल‍िए 6 जनवरी से 6 फरवरी तक का मौका देगा. यानी इस एक महीने के भीतर आप दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आइये आपको बताते हैं क‍ि इस ल‍िस्‍ट (UP Voter List) में अगर आपका नाम गलत हो गया है या नाम छूट गया है तो उसमें सुधार कैसे करा सकते हैं?

ड्राफ्ट वोटर ल‍िस्‍ट में अगर नाम गलत है या है ही नहीं, तो क्‍या करें?

दरअसल, ड्राफ्ट वोटर ल‍िस्‍ट इसील‍िए जारी की जाती है, ताक‍ि फाइनल ल‍िस्‍ट से पहले सभी गलत‍ियों को सुधार ल‍िया जाए. अगर कोई नाम गायब है, तो वोटर्स नए रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, सुधार की मांग कर सकते हैं या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने योग्य वोटर्स से बाहर होने से बचने के लिए फॉर्म-6 जमा करने का प्रावधान भी रखा है.

विज्ञापन

6 फरवरी तक वोटर्स ब‍िना क‍िसी चार्ज के दावे कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. वोटर्स हेल्पलाइन नंबर 1950 के जरिए भी मतदाता मदद ले सकते हैं. चुनाव आयोग जगह-जगह खास वेर‍िफ‍िकेशन कैंप भी आयोजित कर रहा है.

मतदाता अपना नाम चेक करने के ल‍िए वोटर्स सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं और “Search in Electoral Roll” फीचर का इस्तेमाल करें. आप अपने EPIC (वोटर ID) नंबर, मोबाइल नंबर या पर्सनल डिटेल्स से सर्च कर सकते हैं.

विज्ञापन

ड्राफ्ट वोटर ल‍िस्‍ट (Draft Electoral Rolls) जारी होने के बाद क्‍या होगा?
SIR का यह दूसरा चरण है, ज‍िसमें आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का पब्लिकेशन हो रहा है. इसके बाद वोटर्स के पास क‍िसी भी बदलाव या आपत्तियों दर्ज कराने के ल‍िए 6 फरवरी 2026 तक का समय द‍िया जाएगा. इन आपत्‍त‍ियों और दावों का वेर‍िफ‍िकेशन क‍िया जाएगा और इसके ल‍िए आयोग ने 26 फरवरी तक का समय तय क‍िया है. वेर‍िफ‍िकेशन और बदलाव होने के बाद मार्च के पहले सप्‍ताह में फाइनल वोटर ल‍िस्‍ट जारी कर दी जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ