मुझे घरवालों ने 4 लाख रुपये में बेच दिया..., थाने पहुंची महिला बोली- मेरा पति पहले से शादीशुदा

UP Crime News: युपी के गोरखपुर में थाने पहुंची महिला ने अपने ही घरवालों पर उसको बेचने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसकी मां ने उसे 4 लाख रुपये में हरियाणा के किसी युवक को बेच दिया।

UP Crime news in hindi

UP Crime news in hindi

UP Crime News: राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में बच्चियों की संख्या कम होने के कारण अक्सर यहां के लोग यूपी से लड़कियों को ब्याह कर घर लाते हैं। इसके बदले में कुछ पैसे भी लड़की के परिवार को दिये जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है। यहां लड़की ने पुलिस को बताया कि मां ने उसको बेच दिया है।

विज्ञापन

सीएम योगी के गृह जिले गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के महेसरा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने 4 लाख रुपये में उसे हरियाणा के आदमी को बेच दिया है। इतना ही नहीं युवती ने बताया कि वह आदमी शादीशुदा है और उसे परेशान करता है। वहीं कई तरह के गलत काम उससे करवाता है। वहां रहकर उसकी जिदंगी नरक के समान हो गई है। वह हरियाणा में नारकीय जीवन जी रही है। महिला ने अपनी मां पर आरेाप लगाया कि उसने ही उसे हरियाणा के किसी व्यक्ति को 4 लाख रुपये में बेच दिया है।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

घरवाले बोले- पैसे लेने की बात गलत

महिला ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को उसके घर पर ही शादी की रस्म हुई। जानकारी के अनुसार महिला की 2 और बहनें हैं उनकी भी शादी हरियाणा में ही हुई है। आरोप सामने आने के बाद महिला के घरवालों ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। शादी के तौर पर कोई पैसे नहीं लिये गये हैं। वहीं महेसरा थाना क्षेत्र के एसएचओ ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ