खाकी का खौफ: जमानत तुड़वाकर सलाखों के पीछे पहुंच रहे क्रिमनल्स, शादी भी टालनी पड़ेगी

Uttar Pradesh Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश में खाकी का खौफ अपराधियों में साफ दिखाई देता है। बुलंदशहर में अपराधी खुद ही जमानत तुड़वाकर जेल चले जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Bulandshahr News

यूपी के बुलंदशहर में खाकी का खौफ।

Uttar Pradesh Bulandshahr News (शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर) : आपने क्रिमनल्स को जमानत पर जेल से छूटते तो जरूर देखा और सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में अपराधी जमानत तुड़वाकर सलाखों के पीछे जा रहे हैं। क्रिमनल्स ने ऐसा पुलिस के खौफ और सख्ती की वजह से किया। क्रिमनल्स का यूं जमानत रद्द कराकर जेल जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

केस-1 : बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित गद्दिवाड़ा मोहल्ले में 16 जनवरी को दो गुटों में फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सिकंदराबाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन समेत 4 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ बेहद गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने फायरिंग में शामिल दो युवकों की टांग में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दो महिलाओं को भी जेल भेज दिया था। पुलिस एक्शन और खाकी के खौफ की वजह से शाहन, बब्बो, राजू और बंटी ने जमानत तुड़वाई और जेल की सलाखों के पीछे चले गए। मर्डर के प्रयास के एक मामले में बब्बो, राजू, बंटी और शाहन जमानत पर छूट कर बाहर आए हुए थे।

विज्ञापन

केस-2 : सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड पर धनराज नाम के शख्स ने एक युवक पर गोली चलाई थी। सिकंदराबाद पुलिस ने धनराज की लाइफ को नरक बना दिया है। धनराज फरार है और उसकी शादी अगले माह तय हो रखी है। धनराज के परिवार ने एसएसपी, सीओ और कोतवाल से शादी होने तक गिरफ्तार नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को धनराज को शादी के मंडप से उठा ले जाने की धमकी दी है। ऐसे में धनराज मंडप सजाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। परिजनों के सामने अब धनराज की शादी टालने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

विज्ञापन

क्यों है खाकी का खौफ?

बुलंदशहर पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश आहरिया और सवा लाख के इनामी साहेब सिंह को मार गिराया था। बुलंदशहर पुलिस ने खुर्जा में कारोबारी के अपहरणकर्ता दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया था। मेरठ रेंज में सबसे अधिक हाफ एनकाउंटर बुलंदशहर पुलिस ने किए हैं। मेरठ रेंज में बुलंदशहर पुलिस द्वारा बदमाशों पर गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई भी सबसे ज्यादा की गई है। इसके अलावा ऑपरेशन कनविक्शन के तहत यूपी में सर्वाधिक अपराधियों को सजा भी बुलंदशहर पुलिस की पैरवी के चलते मुमकिन हो पाई है।

विज्ञापन

अफसरों की सुनिए

डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस का काम अपराधियों पर नकेल डालकर अपराधों को कम करना है। पुलिस इसी फार्मूले पर काम कर रही है। यही वजह है अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे हैं। चार आरोपियों ने हाल ही में जमानत तुड़वाई और जेल चले गए।

विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने कनविक्शन और इनामी बदमाशों पर लगातार सख्ती से काम किया है। पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ रही है, जिससे अपराधियों में खौफ होना स्वभाविक है। अपराधियों का जमानत तुड़वाकर जेल जाना, ये उदाहरण है अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति का। पुलिस का इकबाल कायम रहे, इसलिए अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ