दो बच्चे और पत्नी को भूला, प्रेमिका संग फंदे पर झूला, बुलंदशहर पुलिस क्या बोली?

UP Crime News: यूपी के बुलंदशहर में प्रेमी 6 साल छोटी प्रेमिका के साथ फांसी के फंदे पर झूल गया। प्रेमी युगल को पेड़ पर लटका देख इलाके में हड़कंप मच गया।

UP CRIME NEWS

UP CRIME NEWS

UP Crime News (शाहनवाज चौधरी): उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में प्रेमी 6 साल छोटी प्रेमिका के साथ फांसी के फंदे पर झूल गया। प्रेमी युगल को पेड़ पर लटका देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव पंडरावल की यह घटना है, जहां गांव के करण (25) का गांव की ही खुशी (19) से प्रेम संबंध थे। दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। देर रात करण अचानक दिल्ली से गांव लौटा, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। सुबह करण और उसकी प्रेमिका खुशी का शव गांव के पास पेड़ पर लटका मिला।

विज्ञापन

मामले की छानबीन कर रही है पुलिस

करण शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, जबकि खुशी की उम्र महज 19 साल है। दोनों के प्रेम संबंधों की गांव वालों को भनक थी, लेकिन किसी को ये उम्मीद कतई नहीं थी कि बात इतनी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने खुशी के रिश्ते की बात कहीं शुरू कर दी थी, खुशी शादी नहीं करना चाहती थी। घर वाले शादी की बात लगातार कर रहे थे। रिश्ते को लेकर खुशी और करण की आपस में बात हुई। वह रात में ही दिल्ली से गांव आया और दोनों फांसी पर झूल गए। डीएसपी डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर सैंपलिंग कराई गई है।

परिजनों को करण के आने की नहीं थी सूचना

करण के परिजनों के मुताबिक, वह दो माह पहले दिल्ली काम करने के लिए गया था, वह गांव कब लौटा इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। फिलहाल, दोनों के परिजन इस घटना से हैरान हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ