UP Budget Session: इन मुद्दों पर योगी सरकार को घेरेगी सपा, एक दिन पहले शिवपाल यादव ने तैयार किया 'चक्रव्यूह'

UP Budget Session

UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) का सोमवार यानी आज से बजट सत्र (UP Budget Session) शुरू हो रहा है। पहले ही दिन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओर से हंगामा शुरू कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि यह सत्र काफी हंगामेदार रहेगा। समाजवादी पार्टी की ओर से इसके लिए पूरी रणनीति बनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सपा कानपुर, बेरोजगारी और जातिगत जनगणना का मुद्दा उठा सकती है।

रविवार को चाचा शिवपाल ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

जानकारी के मुताबिक रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में सात साल बाद चाचा शिवपाल यादव शामिल हुए। बताया गया है कि शिवपाल यादव इस दौरान अपने पुराने तेवर में नजर आए। उन्होंने रामचरितमानस के मुद्दे पर सपा नेताओं के बयान पर लताड़ लगाई। साथ ही 2024 चुनाव को लेकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1627527677501640706

11 बजे से शुरू होगा बजट सत्र

यूपी विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में अभिभाषण के साथ शुरू होगी। इसके बाद सदन शुरू होगा। एएनआई के अनुसार 22 फरवरी को राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार बजट सात लाख करोड़ रुपये का हो सकता है।

हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे सपा नेता

समाजवादी पार्टी तीखे तेवर में है। रविवार को हुई सपा विधायक दल की बैठक के बाद सोमवार को विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले जमकर हंगामा हुआ। सपा विधायक, नेता और कार्यकर्ता अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। हालांकि इन सभी को पुलिस और विधानसभा मार्शल्स ने रोक दिया। बता दें कि कुछ ही देर में विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने वाली है।

सपा पूरी ताकत के साथ सत्र में भाग लेगीः सपा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सपा की ओर से मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने बताया कि समाजवादी पार्टी इस बार इस बजट सत्र में पूरी ताकत से भाग लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्या चाहे किसानों की हो, बेरोजगारी की हो या फिर किसी अन्य मुद्दों को हमारी पार्टी विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ