No Entry! बिना शादी के होटल में नहीं मिलेगा रूम, इस शहर में OYO ने बदला रूल

Unmarried Couples not Allowed in OYO: मशहूर होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। OYO ने अपनी पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Unmarried Couples not Allowed in OYO
विज्ञापन

Unmarried Couples not Allowed in OYO: देश की टॉप ट्रैवल और होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म्स में OYO का नाम शामिल है। कम दाम में बेहतर सुविधाओं के लिए ज्यादातर लोगों की पहली पसंद OYO ही होता है। खासकर कपल्स अक्सर क्वालिटी टाइम बिताने के लिए OYO का रुख करते हैं। मगर अब OYO ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में अविवाहित कपल्स को OYO में रूम नहीं मिलेगा।

क-इन पॉलिसी बदली

यूपी के मेरठ में OYO ने अपनी चेक-इन पॉलिसी बदल दी है। अविवाहित लोगों को अब OYO में एंट्री नहीं मिलेगी। यह नियम न सिर्फ ऑफलाइन बल्कि ऑनलाइन बुकिंग पर भी लागू होगा। अब OYO में रूम लेने के लिए कपल्स को अपनी शादी का पुख्ता प्रमाण दिखाना होगा।

Advertisment

अन्य शहरों में होगा लागू

OYO ने पहली बार किसी शहर में इस तरह का नियम लागू किया है। इस नियम की शुरुआत यूपी के मेरठ से हुई है। वहीं अगर इसे अच्छा फीडबैक मिलेगा तो कंपनी इसे अन्य शहरों में भी लागू कर सकती है।

क्यों बदला नियम?

बता दें कि OYO को अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं। खासकर मेरठ के सिविल सोसाइटी ग्रुप्स ने OYO से नियम बदलने की गुजारिश की थी। इससे पहले OYO सभी तरह के कपल्स की बुकिंग स्वीकार करता था। मगर अब सिर्फ शादीशुदा कपल्स को ही OYO में ठहरने का मौका मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कई लोगों ने OYO होटल्स के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं की मांग है कि OYO अविवाहित लोगों की बुकिंग बंद कर दे। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए OYO ने यह बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन

रीजन हेड ने दिया जवाब

उत्तर भारत में OYO के रीजन हेड पावस शर्मा का कहना है कि OYO अब एक ब्रांड बन चुका है। हमने परिवार, छात्रों, बिजनेस, सोलो ट्रैवलर्स और धर्म से जुड़े लोगों के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। हमने पुलिस और होटल पार्टनर्स के साथ मिलकर कई सेमिनार भी आयोजित किए हैं। साथ ही जो भी होटल अवैध चीजों में शामिल हैं, उन्हें OYO ने ब्लैकलिस्ट करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ