सुसाइड से पहले 2 दिलवाले एक-दूजे को I Love You कह गए, दुल्हा-दुल्हन एक पल में भाई बहन बनते रह गए

Unique Love Suicide: Unique Love Suicide: जो युवक-युवती दूल्हा दुल्हन बन थे, वे भाई-बहन बनते-बनते रह गए, क्योंकि उनके मां-बाप ने एक कदम उठाकर सभी को चौंका दिया।

BJP Worker Suicide

BJP Worker Suicide

Uttar Pradesh Lakhimpur Couple Dead Body Found: पहली नजर में प्यार हुआ और अधेड़ शख्स अपने प्रेमिका को लेकर भाग गया।परिजन तलाश रहे थे कि रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव पड़े मिले। दोनों ने ट्रेन के नीचे कटकर जान दे दी। मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का है। वहीं जांच के दौरान जो सच सामने आया, उसने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए। जो युवक-युवती हाल ही में दूल्हा दुल्हन बने थे, वे भी भाई-बहन बनते-बनते रह गए, क्योंकि मरने वाला पुरुष और महिला रिश्ते में समधी और समधन थे। बताया जा रहा है कि दोनों गत 22 सितंबर से लापता थे और परिजन शादी की खुशियों के बीच दोनों को तलाश रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में बढ़ गई थीं दोनों की नजदीकियां

मिली जानकारी के मुताबिक हरदोई के जहानी खेड़ा इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक महिला और पुरुष का शव लोगों ने देखा। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई हुई थी तो जल्दी ही शिनाख्त भी हो गई। मृतक लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला राम निवास राठौड़ था और मारने वाली महिला उसकी समधन आशा रानी थी। दोनों के बच्चों की हाल ही में शादी हुई थी। राम निवास की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, लेकिन शादी में उसकी अपनी समधन से नजदीकियां बढ़ गईं थीं, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि रिश्ता प्रेम संबंधों में बदल जाएगा। इस बीच अचानक दोनों लापता हो गए।

विज्ञापन

समाज के डर से मौत को गले लगा लिया

महिला के घरवालों ने 22 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। इस बीच पता चला कि राम निवास भी लापता है। इससे पहले कि लोग मामला समझ पाते, दोनों के शव बरामद हो गए। पुलिस के अनुसार, आशा रानी की 2 बेटियां, एक बेटा और पति था। राम निवास और आशा शादी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें डर था कि समाज उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए वे घर से भाग गए और ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने समाज के डर से मौत को गले लगा लिया। दोनों मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, लेकिन इस घटना से दोनों परिवारों और नवदंपति के रिश्ते में दरार आ गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ