Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़े आरोपी को यूपी पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ प्रयागराज में हुई है। मृतक की पहचान अतकी अहमद गैंगे के शूटर उस्मान चौधरी के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, उस्मान चौधऱी ने ही उमेश पाल पर सबसे पहले फायरिंग की थी। हत्याकांड के बाद से पुलिस को उस्मान की तलाश थी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में क्राइम ब्रांच और आरोपी विजय उर्फ उस्मान चौधरी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने उस्मान चौधरी मुठभेड़ की पुष्टि की है। आरोपी विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनामी था।
Umesh Pal murder case | An encounter broke out between the Police and accused Vijay alias Usman in Kaundhiyara police station area in Prayagraj. Details awaited.
Latest visuals from the spot. #UttarPradesh pic.twitter.com/OUgX2u21Ba
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 6, 2023
---विज्ञापन---
एनकाउंटर के बाद उस्मान चौधऱी को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल लाया गया था। यहां के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बद्री विशाल सिंह ने बताया कि उस्मान नाम के मरीज को यहां लाया गया था। हमने जांच की जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। उसे गोली मार दी गई थी।
बता दें कि पिछले सोमवार को उमेश पाल और गनर संदीप हत्याकांड में यूपी पुलिस ने 27 फरवरी को आरोपी अरबाज़ नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर किया था। उमेश पाल हत्याकांड में जिस क्रेटा कार का यूज किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था। अरबाज की हत्या के बाद अतीक के परिवार में खलबली मच गई थी। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने इलाहाबाद जिला कोर्ट में एक अर्जी दी है।
उमेश पाल हत्याकांड मामला : सूत्रों ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में उस्मान चौधरी की मौत हो गई है pic.twitter.com/F6tyoTA7D9
— News24 (@news24tvchannel) March 6, 2023
---विज्ञापन---
बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में वकील उमेश पाल और उनके गार्ड संदीप कोर्ट में सुनवाई करके लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने हमला करके दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद विधायक राजू पाल की पत्नी और वर्तमान में सपा विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी से अपनी सुरक्षा की मांग की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।