देहरादून: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घटी कत्ल की एक घटना इन दिनों खासी चर्चा में है। वजह इसमें कत्ल का आरोप एक नामी अभिनेता (Actor) का नाम आना है। ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर यह एक्टर कौन है। इस सवाल का जवाब है टीवी सीरियल ‘मधुबाला’ फेम और सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके भूपेंद्र सिंह। भूपेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने पड़ोसी की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक इस मामले में भूपेन्द्र सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानें कौन हैं भूपेंद्र सिंह
दरअसल, उत्तराखंड के गांव कालागढ़ में 18 मई 1969 को जन्मे भूपेन्द्र सिंह एक अभिनेता हैं। भूपेन्द्र सिंह ने 1996 में टेलिविजन की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें ये प्यार ना होगा कम, एक हसीना थी, मधुबाला, काला टीका, रिश्तों का चक्रव्यूह और तेरे शहर में जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। अनन्या, बदरी, विलन, दीवान और एंजी जैसी साउथ इंडियन फिल्मों के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म युवराज में डेनियल मेहता के रूप में भी नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, ‘शाम घनशाम’, और ‘सोच लो’ फिल्मों में भी भूपेंद्र ने काम किया है। अब भूपेंद्र सिंह पर हत्या का आरोप लगा है और उन्हें पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है जेल तक पहुंचाने वाला मामला
वाकया रविवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव कुआंखेड़ा में घटा है। इस बारे में एएसपी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि अभिनेता भूपेंद्र सिंह का अपने पड़ोसी किसान गुरदीप के साथ विवाद हो गया। भूपेंद्र सिंह अपने खेत की बाड़ करवा रहे थे, जिसके चलते वह यूकेलिपटस के पेड़ काटना चाहते थे। इसी बात को लेकर पड़ोसी खेत के मालिक गुरदीप के साथ उनकी कहासुनी हो गई। बहस बढ़ी तो कथित तौर पर भूपेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी।
यह भी पढ़ें : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों की सूचना देने पर मिलेगा 5-5 लाख रुपये का इनाम, राजस्थान पुलिस का ऐलान
पुलिस के मुताबिक इस घटना गुरदीप के 23 वर्षीय बेटे गोविंद की मौत हो गई, वहीं गुरदीप और बीच-बचाव के चलते मौके पर मौजूद गुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह की पत्नी बीरोबाई और दूसा बेटा अमरीक घायल हो गए। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं तो गुरदीप के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू की तो सोमवार को एक्टर भूपेंद्र, तीन सहयोगियों, ज्ञान सिंह, जीवन सिंह और गुरजंट सिंह को बिजनौर जिले के इलाके से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और जान-बूझकर चोट पहुंचाने जैसे आरोपों में केस दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कतर में सजा-ए-मौत पाए 8 पूर्व Navy अफसरों से मिले भारतीय राजदूत; बताया आगे का प्लान
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines