सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों की सूचना देने पर मिलेगा 5-5 लाख रुपये का इनाम, राजस्थान पुलिस का ऐलान

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Rajashan Police Reward: गुरुवार को आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: Rajashan Police Annouced 5 lakh reward on accused Nitin Fauji Rohit Singh Rathore

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: Rajashan Police Annouced 5 lakh reward on accused Nitin Fauji Rohit Singh Rathore

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Rajashan Police Reward: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में जहां एक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो आरोपी फरार हो गए। ये आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

विज्ञापन

गुरुवार को महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा के निर्देश पर गोगामेड़ी हत्याकांड के दो आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से गुरुवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, अभियुक्त रोहित सिंह राठौड़ पुत्र गिरधर सिंह गांव जूसरिया थाना मकराना, नागौर हाल ही में चांद बिहारी जसवन्त नगर, जयपुर में रह रहा था। जबकि नितिन फौजी पुत्र कृष्ण जाट निवासी गांव डूंगराजाट, पुलिस थाना सदर जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 567/2023 के तहत धारा 323, 341, 452, 307, 302, 34, 120बी, 427 भादस, 16, 18, 20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 व 3/25(1-AA), 27 आयुध अधिनियम 1959 पुलिस थाना श्यामनगर, जयपुर दक्षिण में मामला दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन

आस-पास के जिलों में तलाशी 

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी अपनी अपनी पहचान छुपाते हुए फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए आस-पास के जिलों और राज्यों में सम्भावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन फरार अभियुक्तों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि जो कोई भी इन दोनों अभियुक्तों के बारे में सही सूचना देगा, उसे प्रत्येक के लिए नगद 5 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

बताया जाता है कि महेंद्रगढ़ का नितिन फौजी नवंबर में छुट्टी पर आया था। वह अलवर में पोस्टेड था और 9 नवंबर से ही गायब चल रहा था। जबकि रोहित राठौड़ पर रेप और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज थे। दोनों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और गैंगस्टर रोहित गोदारा के लिए काम करने का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद पैदल ही फरार हो गए थे। बुधवार को इस मामले में श्याम नगर जयपुर के थानाधिकारी को भी सस्पेंड कर दिया गया था।

विज्ञापन

गोगामेड़ी पहुंचा सुखदेव सिंह का शव

गुरुवार को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का शव उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी पहुंचा। हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी गांव में शव पहुंचते ही समर्थकों की भारी भीड़ लग गई।  इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ