Towel Became Power Symbol : आपने राजनीति में अक्सर कुर्सी की लड़ाई के बारे में सुना होगा, लेकिन अब कुर्सी पर लगे तौलिए के लिए खींचतान जारी है। देश के सबसे बड़े राजनीतिक सूबे में तौलिए पर सियासी घमासान मचा हुआ है। सांसदों-विधायकों और अधिकारियों की हाईफाई प्रोफाइल के लिए तौलिया एक सिंबल बन गया है। जिस आदमी की कुर्सी पर तौलिए लगे हैं वो उतना ही बड़ा आदमी है। आइए जानते हैं कि क्या पूरा मामला?
तौलिए वाली कुर्सी का मुद्दा उत्तर प्रदेश का है। यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस महीने एक मीटिंग की, जिसमें अधिकारियों को प्रशासनिक प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया। इस बैठक में कहा गया है कि जनता द्वारा चुने गए सांसद और विधायक अफसरों से ऊपर हैं। प्रोटोकॉल के तहत उनका सम्मान करना जरूरी है। मुख्य सचिव सिर्फ यही समझाने की कोशिश कर रहे थे कि मीटिंग में प्रतिनिधियों को तौलिए वाली कुर्सी दी जाए। वो भी उनके प्रोफाइल के अनुसार हो।
यह भी पढे़ं : कहीं आप तो जूस के नाम पर नहीं पी रहे ‘मीठा जहर’, ये Video देख उड़ जाएंगे होश
विधायकों ने स्पीकर से की थी शिकायत
पिछले दिनों कुछ विधायकों ने यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने का मुद्दा उठाया था। विधायकों ने कहा कि अफसर खुद तो तौलिए लगी कुर्सी या सोफे में बैठते हैं और उन्हें बैठने के लिए साधारण कुर्सी देते हैं। अगर अधिकारी ही उनका सम्मान नहीं करेंगे तो वो जनता के सामने कैसे पेश आएंगे।
पुलिस विभाग में भी सफेद तौलिए की प्रथा
यूपी सचिवालय के अधिकारियों और नेताओं तक ही सफेद तौलिए लगी कुर्सी में बैठने की प्रथा नहीं है, जबकि पुलिस विभाग में डीजीपी से लेकर एसएचओ तक तौलिए वाली कुर्सी में बैठते हैं। ये तो नेताओं और अफसरों के बीच सफेद तौलिए को लेकर खींचतान है। सीएम योगी आदित्यनाथ की कुर्सी में भी तौलिए लगे होते हैं, लेकिन रंग भगवा होता है।
यह भी पढे़ं : नीम के पेड़ की छांव को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं की पिटाई का Video Viral
पावर का सिंबल बना तौलिया
उत्तर प्रदेश में अब लाल-नीली बत्ती पावर का सिंबल नहीं है, बल्कि सफेद तौलिए से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की प्रोफाइल का पता चलता है। सचिवालय में एक हफ्ते में दो बार तौलिए बदले जाते हैं। ये तौलिया सफेद रंग का होता है, जिसका 180X90 सेंटीमीटर साइज होता है। सिर्फ अधिकृत एजेंसियों से इस तौलिए को खरीदा जाता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
10 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines