नीम के पेड़ की छांव को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं की पिटाई का Video Viral

UP Bulandshahr Video Viral : यूपी के बुलंदशहर में धन दौलत और संपत्ति के लिए नहीं, बल्कि मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। पड़ोसियों में जमकर लाठी डंडे चले। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bulandshahr News

UP Bulandshahr Video Viral

UP Bulandshahr Video Viral : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। पड़ोसी के लोगों ने महिलाओं को जमकर पीटा, जिससे वे लहूलुहान हो गईं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में मारपीट की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आइए जानते हैं कि दोनों पक्षों में क्यों हुई मारपीट?

विज्ञापन

आपने जमीन जायदाद और धन दौलत के लिए मारपीट करते हुए सुना होगा, लेकिन बुलंदशहर की अनूप शहर कोतवाली के गांव मौजपुर में कुछ और मामला निकला। नीम के पेड़ की छांव को लेकर पड़ोसी आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई, लेकिन धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर लाठी डंडे बरसा दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

नीम के पेड़ की छांव को लेकर हुआ विवाद

नीम के पेड़ की छांव को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित के घर में लगे नीम के पेड़ की छांव आरोपी के मकान तक जाती है, जिसका आरोपियों ने विरोध किया। लाठी-डंडों से लैस पड़ोसी के लोगों ने शनिवार को पीड़ित पक्ष की महिलाओं के साथ मारपीट की। यह घटना मोबाइल फोन के कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग लाठी डंडों से महिलाओं को पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक महिला का बाल पकड़कर आरोपी खींच रहा था। आसपास के लोग बीच बचाव करने के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी नहीं रुके और लगातार डंडे बरसाते रहे। स्थानीय थाने की पुलिस वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ