कहीं आप तो जूस के नाम पर नहीं पी रहे 'मीठा जहर', ये Video देख उड़ जाएंगे होश

Uttar Pradesh Basti News : आपने मिठाई और घी में मिलावटी के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन अब तो मार्केट में नकली जूस भी मिलने लगा है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक दुकानदार पकड़ा गया, जो लोगों को नकली जूस पिला रहा था।

Fake Juice

यूपी के बस्ती जिले में नकली जूस का मामला आया सामने।

UP Basti News (वसीम अहमद, बस्ती) : अगर आप जूस पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुकानदार नकली जूस बनाते हुए पकड़ा गया। सोशल मीडिया पर नकली जूस का वीडियो वायरल हो रहा है। एक कस्टमर ने मिलावटी जूस को पकड़ा और कोतवाली में मामले की शिकायत की। यह घटना सामने आने के बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों की नींद खुली और उन्होंने जूस का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

बस्ती जिले की सदर कोतवाली के पटेल चौक पर एक शख्स जूस पीने के लिए दुकान पर रुका। उस दुकान का नाम मंसूर जूस था। जब शख्स ने जूस पीया तो उसे शक हुआ और वह दुकान के अंदर घुस गया। दुकानदार द्वारा जूस बनाने के तरीके को देखकर ग्राहक के होश उड़ गए। दुकानदार अनार की जगह  पानी में केमिकल का लिक्विड मिलाकर जूस बना रहा था, जो अनार के जूस की तरह नजर आ रहा था और स्वाद भी अनाज की तरह था।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिलावटी जूस बेच रहा था दुकानदार

इस पर शख्स ने मिलावटी अनार का जूस बनाते हुए दुकानदार को पकड़ लिया। इसे लेकर दुकान में काम करने वाले युवक चंदन ने बताया कि लिक्विड फूड मिलाकर जूस बनाया जा रहा था और फिर ग्राहकों को यही मिलावटी जूस दिया जा रहा था। शख्स ने कोतवाली में दुकान के मालिक मंसूर अली के खिलाफ शिकायत की। कई दुकानदार आजकल मुनाफा कमाने के चक्कर में कस्टमर के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन

लैब भेजे गए जूस के सैंपल

विज्ञापन

शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते हुए बस्ती के खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद अधिकारियों ने छापा मारा और जूस के नमूने जांच के लिए भेज दिए। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज ने बताया कि जानकारी मिली थी कि रंग डालकर जूस बनाया जा रहा था। टीम ने जूस के सैंपल को लेकर लैब भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ