इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए तीन वकील, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

Live-in relationship, Minor, Allahabad High Court, Prayagraj Latest News, UP News

Allahabad High court

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में तीन अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश (Additional Judge) के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार (Central Govt) के केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय (Union Ministry of Law and Justice) की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। वहीं मामले को लेकर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है।

विज्ञापन

इन अधिवक्ताओं के नामों पर लगी मुहर

एक लॉ रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में तीन अधिवक्ताओं की नियुक्ति अधिसूचित की है। इनके नाम प्रशांत कुमार, मंजीव शुक्ला और अरुण कुमार सिंह देशवाल हैं।

विज्ञापन

छह अन्य अधिवक्ताओं को भी किया नियुक्त

रिपोर्ट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 17 जनवरी 2023 को हुई बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के रूप में नौ अधिवक्ताओं (आज नियुक्त होने वाले अधिवक्ताओं समेत) की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इससे पहले 6 फरवरी को ऐसे 6 अधिवक्ताओं को भी अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ