The Kerala Story: उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार रात को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ देखी। राजधानी के हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में सीएम अपने परिवार के साथ पहुंचे। फिल्म को देखने के बाद उन्होंने कहा कि आतंकवाद का नया रूप दिखाया गया है। इसे देखने के बाद लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

विज्ञापन

सीएम ने फिल्म की सराहना की

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे देश में बिना गोलियों और बम के आतंकवाद फैलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की फिल्में देखना महत्वपूर्ण है। यह फिल्म वास्तविकता का परिचय देगी और जबरन धर्म परिवर्तन व आतंकवाद के खिलाफ जन जागरूकता को बढ़ावा देगी।

विज्ञापन

सीएम धामी ने राज्य के बारे में भी कही ये बात

सीएम धामी ने जबरन धर्मांतरण से निपटने के लिए अपने राज्य के दृष्टिकोण पर भी टिप्पणी की। धामी ने कहा कि राज्य में भी धर्मांतरण अलग-अलग तरह से हो रहा था। यह राज्य के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दा बनता जा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया है। सख्त से सख्त कानून बनाया गया है। इसमें 10 वर्ष के कठोर कारावास का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में धर्म परिवर्तन पर है इतनी सजा

सीएम ने सजा और कानूनों का वर्णन करते हुए कहा कि एकल धर्मांतरण की सजा कम है, जबकि सामूहिक धर्मांतरण की सजा ज्यादा है। सामूहिक धर्मांतरण का दोषी पाए जाने पर तीन से 10 साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। जबकि एकल धर्म परिवर्तन कराने पर दो से सात साल तक की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ