The Kerala Story Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘द केरला स्टोरी’, 5वें दिन मारी हाफ सेंचुरी
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story Box Office Collection Day 5
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story Box Office Collection Day 5
The Kerala Story Box Office Collection Day 5: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है।
रिलीज के बाद से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इसी के साथ अब इस फिल्म की पांचवें दिन की कमाई के आकंडे भी गए हैं, चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा स्टारर मूवी ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो एग्जेक्ट आंकड़े से कम या ज्यादा हो सकता है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 56.72 करोड़ हो गया है।
इसी के साथ इस फिल्म ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 11.22 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने तीसरे दिन 16.4 करोड़ का कलेक्शन किया और चौथे दिन फिल्म ने 10.07 करोड़ की कमाई की है।
बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। साथ ही इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे केरल की लड़कियों को बहला-फुसलाकर पहले इस्लाम धर्म कबूल करवाया जाता है और फिर उन्हें ISIS जॉइन कराया जाता है।
अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है। साथ ही आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: