धर्मशाला घटना पर सरकार का एक्शन मोड, शिक्षा मंत्री ने गठित की जांच कमेटी

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने धर्मशाला में सामने आई घटना को दुःखद करार दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा हरीश शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है.

news_c498a4

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने धर्मशाला में सामने आई घटना को दुःखद करार दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा हरीश शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है.

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस कमेटी को तीन दिन का समय दिया गया है, जिसके भीतर अपनी रिपोर्ट शिक्षा सचिव को सौंपनी होगी. रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. कमेटी में तीन प्रिंसिपल शामिल किए गए हैं, जिनमें एक महिला प्रिंसिपल भी सदस्य हैं, ताकि जांच निष्पक्ष और संतुलित तरीके से की जा सक.

विज्ञापन

रोहित ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रोफेसर अशोक कुमार पर लगे आरोपों की भी इसी कमेटी द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी. वहीं, मामले को लेकर पुलिस विभाग भी समानांतर रूप से जांच कर रहा है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में पहले से मौजूद गाइडलाइंस को अब और सख्ती से लागू किया जाएगा. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है और किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ