ग्रेटर नोएडा के तुगलकपुर गांव में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक
Edited By Pushpendra Sharma

greater noida tugalpur
Edited By Pushpendra Sharma

greater noida tugalpur
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के तुगलकपुर गांव में बुधवार को भीषण आग लग गई। इसमें कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद दुकानें धू-धू कर जलने लगीं और उनमें से धुएं का गुबार उठने लगा। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रेटर नोएडा के इस गांव में ज्यादातर दुकानें स्थानीय लोगों की हैं।
ग्रेटर नोएडा: तुगलकपुर गांव में भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई राख#GreaterNoida pic.twitter.com/OgDtWMELTu
— News24 (@news24tvchannel) November 16, 2022
नोएडा में इसी महीने आग लगने की एक और बड़ी घटना सामने आई थी। नोएडा के फेज-2 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में आग लग गई थी। शॉट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग की वहज से पूरी कंपनी जलकर राख हो गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: