UP News: 9वीं की छात्रा से 12वीं के छात्रों ने किया गैंगरेप, खेत में घसीटते हुए ले गए

UP News, rape in Meerut

प्रतीकात्मक इमेज।

UP News: उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक नौवीं क्लास की छात्रा से उसके दोस्त और एक अन्य छात्र ने मिलकर रेप किया। इसके बाद छात्रा को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में पीड़िता और आरोपी एक ही काॅलेज में पढ़ते हैं। छात्रा जब काॅलेज से अपने घर जा रही थी तो उसी दौरान 12वीं के 2 छात्रों ने उसका पीछा किया और उसे जबरन घसीट कर गन्ने के खेत में ले गए। जब लड़की की हालत खराब हुई तो उसे खेत में बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। छात्रा जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।

विज्ञापन

परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों की मानें तो दोनों ही आरोपी नाबालिग है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ