प्रयागराज में राहुल-अखिलेश की रैली में भगदड़, बेकाबू हुए कार्यकर्ता, बिना भाषण दिए लौटे दोनों नेता

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी के प्रयागराज में राहुल-अखिलेश की रैली में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के कारण कई लोग जख्मी हो गए। इसके बाद दोनों नेता बिना भाषण दिए ही लौट गए।

Stampede at Rahul-Akhilesh's rally in Prayagraj

राहुल-अखिलेश की रैली में भगदड़

Stampede at Rahul-Akhilesh’s rally in Prayagraj: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के प्रचार के लिए इंडी गठबंधन की आज प्रयागराज में रैली थी। रैली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का भाषण होना था। लेकिन दोनों नेता रैली को संबोधित किए बिना ही वहां से चले गए। जानकारी के अनुसार रैली में अखिलेश के पहुंचते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। इसके बाद हंगामे के चलते राहुल और अखिलेश बिना भाषण दिए ही वापस लौट गए।

हालात जब ज्यादा बिगड़ गए तो मंच पर बैठे अखिलेश ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। करीब 15 मिनट तक सबकुछ ऐसे ही चलता रहा। इसके बाद राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। इसके बाद सपा सरकार में पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे दोनों नेता मंच पर आ गए हैं। आप लोग संयम से काम लें। उन्हें बोलने का मौका दीजिए। इसके बाद अखिलेश नाराज हो गए और मंच से उठकर जाने लगे।

राहुल को जाते देखकर मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और मंच के पीछे की ओर बने हैलिपेड की तरफ जाने लगे। अखिलेश के जाने के बाद राहुल भी मंच से उतर आए और हेलीकाॅप्टर में बैठकर रवाना हो गए।

सपा एमएलसी बोले- भाजपा वाले भीड़ देख घबरा गए

बता दें कि अखिलेश और राहुल गांधी प्रयागराज से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। वहीं भाजपा ने इस बार यहां से केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा के एमएलसी ने रैली में अव्यवस्था का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि रैली में आई भीड़ को देखकर भाजपा के होश उड़ गए, इसलिए उन्होंने यहां फोर्स की व्यवस्था नहीं की और अव्यवस्था फैल गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ