ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में भगदड़, महिलाओं समेत 10 लोग घायल

Divya Darbar, Baba Bageshwar Dham, Dhirendra Shastri, Greater Noida News, UP News, Divya Darbar Stampede

Baba Bageshwar Dhirendra Shastri: ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मैट्रो के पास हो रहे बाबा बागेश्वर सरकार के कथा कार्यक्रम में बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। बताया गया है कि इस दौरान महिलाओं समेत करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला करंट की भी चपेट में आई है।

विज्ञापन

आज लग रहा था दिव्य दरबार

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में नौ जुलाई से बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कथा का आयोजन कराया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ हुआ था। तय कार्यक्रम के तहत 12 जुलाई यानी आज दिव्य दरबार का कार्यक्रम था। दोपहर में करीब 12 बजे बाबा धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे।

विज्ञापन

अर्जी लगाने की मची होड़

अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने सभा का आयोजन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिव्य दरबार होने के कारण आज लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान अपनी अर्जी लगाने की होड़ में भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद मची भगदड़ में महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ