जमीन के लालच में बेटा हैवान, पिता की डंडे से पीट-पीटकर लेली जान

Jaunpur News: हत्या करने के बाद कलयुगी बेटे ने रात में ढाबे पर जाकर खाना खाया। शनिवार रात 1 बजे घर आकर सो गया। रविवार सुबह आरोपी 7 बजे काम पर गया फिर दोपहर 12 बजे अपने घर आकर खुद 112 पुलिस को सूचना दी कि पिता की मृत्यु हो गई है।

murder accused

murder accused

विज्ञापन

नितिश कुमार, जौनपुर

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस ने एक हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक के ही बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बेटे ने ही जमीन के लालच में अपने पिता को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन

हत्या की बात की स्वीकार 

जौनपुर एएसपी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सरपतहा थाना क्षेत्र डीह असफराबाद गांव मे शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति हत्या कर दी गई थी। जांच करने पर पता चला की मृतक के बेटे ने ही हत्या की है। मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीय प्रभाकर सिंह के रूप में हुई थी। जबकि हत्यारोपी बेटे की पहचान 34 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि जब आरोपी से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पैसों के लालच में की हत्या 

विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मृतक प्रभाकर सिंह ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। बताया जा रहा है कि जमीन के पैसों को लेकर प्रभाकर से उसके बेटे ने झगड़ा किया था। इसी झगड़े के दौरान बेटे अखिलेश ने प्रभाकर सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद खाया खाना

विज्ञापन

हत्या करने के बाद कलयुगी बेटे ने रात में ढाबे पर जाकर खाना खाया। शनिवार रात 1 बजे घर आकर सो गया। सुबह आरोपी 7 बजे काम पर गया, फिर दोपहर 12 बजे अपने घर आकर खुद 112 पुलिस को सूचना दी कि पिता की मृत्यु हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ