Sitara Nishad comparison Sonam Raghuwanshi: ‘अगर मुझे छूने की कोशिश भी की तो 35 टुकड़े कर दूंगी’, यह कहते हुए शादी की पहली रात से पति संग सोने से मना करने वाली नई नवेली दुल्हन सितारा ने अपनी मंशा पहले ही जाहिर कर दी थी। हालांकि बाद में मीडिया के सामने आकर सितारा ने न सिर्फ अपने पति पर पलटवार किया। साथ ही, उसे ही झूठा करार किया। यह कहानी फिल्मी नहीं, असली जिंदगी है उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक घर की, जिसने रिश्तों की बुनियाद को ही हिला दिया।
एडीए कॉलोनी के रहने वाले कप्तान निषाद और करछना डीहा की रहने वाली उनकी पत्नी सितारा निषाद के बीच शुरू हुई यह शादी अब गंभीर आरोप-प्रत्यारोप की जंग बन चुकी है। सुहागरात की रात से शुरू हुए इस विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। कप्तान निषाद का दावा है कि 29 अप्रैल 2025 को शादी के बाद जब 2 मई को सुहागरात आई तो सितारा ने उन्हें साथ सोने से मना कर दिया और चाकू दिखाकर धमकी दी।
बहन के बेटे अमन नामक युवक से अफेयर
कप्तान के अनुसार, शादी से पहले ही सितारा का अपनी बहन के बेटे अमन नामक युवक से अफेयर है। आरोप है कि सितारा शादी के कुछ ही दिनों बाद 1 जून को रात में घर छोड़कर उसी प्रेमी के साथ चली गई। कप्तान के परिवार ने घर के सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए, जिसमें दिखाया गया कि सितारा आधी रात को छत से पिलर के सहारे नीचे उतरी और फिर सड़क पर किसी का इंतजार करती दिखाई दी। परिवार का आरोप है कि वह अब अमन के साथ कोर्ट मैरिज करके रह रही है। कप्तान की मां और बहन ने रोते हुए कहा कि अगर उनके बेटे के साथ कुछ हो जाता तो पूरा घर उजड़ जाता।
सामने आई सितारा का पति पर पलटवार
हालांकि, अब कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को मीडिया के सामने आई सितारा निषाद ने अपने पति पर पलटवार किया है। सितारा का आरोप है कि कप्तान सुहागरात पर शराब के नशे में धुत था और उसी वक्त उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बेटी का पिता भी है। उसने कथित तौर पर अपनी पहली पत्नी की फोटो भी दिखाकर धमकाया कि अगर उसे छुआ तो जान से हाथ धो बैठेगी। सितारा का दावा है कि जब उसने यह कबूला कि शादी से पहले वह किसी लड़के से बात करती थी तो कप्तान ने उसे बेरहमी से पीटा। उसके मुताबिक शादी के कुछ ही दिनों में उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उसने बताया कि कप्तान ने उसका फोन छीन लिया और अमन नामक किसी भी व्यक्ति से उसके संबंध होने की बात को झूठ करार दिया।
हाई-वोल्टेज विवाद में सच्चा कौन?
जहां एक ओर कप्तान अपने परिवार को लेकर डरा-सहमा नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर सितारा अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। उसका कहना है कि वह जल्द ही कप्तान के खिलाफ केस दर्ज करवाएगी। इस हाई-वोल्टेज विवाद में दोनों पक्ष एक-दूसरे को झूठा बता रहे हैं और सच की परतें अब कोर्ट या पुलिस जांच में ही खुल पाएंगी। क्या यह एक जबरन हुई शादी थी, जिसमें दोनों पक्ष अपनी-अपनी सच्चाई गढ़ रहे हैं? या फिर एक गंभीर धोखे की कहानी, जिसमें कोई एक निर्दोष है और दूसरा खूबसूरती से झूठ बोल रहा है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
12 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines