सपना चौधरी की तरह एक और सिंगर के गानों पर बेकाबू हुए फैंस, पुलिस ने भांजी लाठियां

Singer Renuka Panwar Night Rucks Bulandsehr: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी की हर नाइट में फैंस बेकाबू होते थे, अब ऐसा ही नजारा एक और मशहूर सिंगर रेणुका पंवार की नाइट में देखने को मिला। सिंगर के गानों पर फैंस बेकाबू हो गए और पुलिस को लाठियां भाजने पर मजबूर होना पड़ा।

Renuka Panwar Musical Night Rucks

Singer Renuka Panwar Night Rucks (रिपोर्ट: शाहनवाज चौधरी): सुपरहिट सॉन्ग 52 गज का दामन जैसे कई गीतों को आवाज देने वाली गायिका रेणुका पंवार की म्यूजिकल नाइट में जमकर लाठियां बरसीं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर महोत्सव के दौरान नुमाईश मैदान में रेणुका पंवार की एक झलक पाने के लिए दर्शकों का सैलाब उमड़ा था।

विज्ञापन

हजारों की तादाद में दर्शक रेणुका पंवार को सुनने के लिए पहुंचे थे। हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। दर्शकों ने रेणुका के गानों पर जमकर ठुमके लगाए, लेकिन इसी दौरान रेणुका के गानों पर झूम रहे फैंस बेकाबू हो गए और उन्होंने बवाल काट दिया। कार्यक्रम में आक्रोशित भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।

विज्ञापन

कौन है सिंगर रेणुका पंवार?

रेणुका पंवार हरियाणवी गायिका हैं, जो अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। रेणुका ने साल 2017 में प्रदीप सोनू की म्यूजिक कंपनी के साथ ‘सुन सोनियो’ गाना रिकॉड करके अपने करियर की शुरुआत की थी। रेणुका को ’52 गज का दामन’ गाने से प्रसिद्धि मिली, जिसे 200 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। रेणुका ने ‘सुन सोनियो’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं। रेणुका ने हरियाणवी संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और संगीत में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन

रेणुका पंवार ने याद किए थे स्ट्रगल के दिन

रेणुका पंवार ने News24 को ही दिए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे अपने भाई के साथ गाना शूट करने जाती थी और वे दोनों बस-ट्रेन में गाना शूट करते थे। भाई म्यूजिक कंपनियों में जाता था उन्हें लेकर और कंपनियों के मालिकों से रिक्वेस्ट करता था कि वे उनकी बहन से गाना गवाएं, लेकिन कोई साथ नहीं देता था, क्योंकि म्यूजिक कंपनी को मशहूर सिंगर चाहिए।

विज्ञापन

फेमस सिंगर को ज्यादा पसंद करती थी। कोई गाना रिकॉर्ड कर लेता था, लकिन स्टूडियो वाले गाना डिलीट कर देते थे। कई साल तक उसका स्ट्रगल चलता रहा। फिर अचानक ऊंची हवेली गाना वायरल हो गया और उसके बाद पहचान बनने लगी, लोग काम देने लगे। 2 से ढाई हजार गाने के लिए मिलते थे। एक दिन में कई-कई गाने गए। 52 गज का दामन गाना इस बीच वायरल हो गया और उसके बाद जिंदगी बदल गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ