तू छोड़ दे, वो मेरी है...UP के सिरफिरे आशिक ने मंगेतर को भेजे होने वाली 'दुल्हन' के अश्लील फोटो

UP Boy Shameful Act: युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो उसके मंगेतर को भेज दिए। साथ ही रिश्ता तोड़ने को कहा। अब पुलिस आरोपी को तलाश रही।

Shameful Act

Shameful Act

Boy Sent Nude Photos of Girl Friend To Her Fiance: तू छोड़ दे उसे, वो सिर्फ मेरी है…मैसेज के साथ युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो उसके मंगेतर को भेज दिए। साथ ही रिश्ता तोड़ने को कहा। धमकी भी दी कि अगर उसने लड़की से रिश्ता नहीं तोड़ा तो वह उसे जान से मार देगा, लेकिन पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दे दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। लड़की और उसके मंगेतर को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की है। करतूत एक सिरफिरे आशिकी की है। गर्लफ्रेंड की शादी तय हुई तो युवक भड़क गया। उसने लड़की के मंगेतर का नंबर अरेंज करके उसे उसकी मंगेतर के अश्लील फोटो भेज दिए। साथ ही उसने यह मैसेज भी किया कि तू उससे रिश्ता तोड़ दे। वह मेरी है। अगर तुमने उससे रिश्ता नहीं तोड़ा तो अच्छा नहीं होगा। वह लड़की के और अश्लील फोटो वायरल कर देगा। लड़की के मंगेतर ने मुरादाबाद के कटघर थाने में सिरफिरे युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। लड़की के मंगेतर का कहना है कि 5 नवंबर को उसकी शादी है और इससे पहले ऐसे मैसेज मिलने से वह परेशान है।

विज्ञापन

आरोपी बोला- मेरे तुम्हारी दुल्हन से नाजायज संबंध भी हैं

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर को उसकी शादी है। रामपुर जिले में मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की से शादी होनी है, लेकिन दिल्ली निवासी युवक निजाम उसका रिश्ता तुड़वाना चाहता है। युवक ने बताया कि वह युवती का दूर का रिश्तेदार है। निजाम ने उसे उसकी होने वाली पत्नी के अश्लील और न्यूड फोटो भेजे हैं। उसने बताया कि मेरे तेरी होने वाली पत्नी के साथ काफी समय से नाजायज संबंध हैं। उसके पास मेरी होने वाली दुल्हन के और भी अश्लील फोटो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी वह दे रहा है। पुलिस से कार्रवाई करने की अपील है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ