Video Call पर पत्नी से बहस करने वाले पति इस खबर को जरूर पढ़ लें, वरना जिंदगी भर पछताओगे

Wife Hanged Talking on Video Call with Husband: पत्नी की वीडियो कॉल पर बात करते-करते पति से लड़ाई हो गई, जिससे नाराज होकर वह पति के सामने ही फांसी के फंदे पर झूल गई। इस दौरान बेबस होकर पति समझाने और चीखने के सिवाय कुछ नहीं कर सका।

Wife Hanged Talking on Video Call with Husband, Uttar Pradesh Suicide, Basti Suicide, Crime News, Wife hanged on video call, Suicide News, Hindi News, Uttar Pradesh News, Basti News
विज्ञापन

Wife Hanged Talking on Video Call with Husband: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला की वीडियो कॉल पर बात करते-करते पति से लड़ाई हो गई, जिससे नाराज होकर वह पति के सामने ही फांसी के फंदे पर झूल गई। इस दौरान बेबस होकर पति समझाने और चीखने के सिवाय कुछ नहीं कर सका। इसके बाद पति ने तुरंत इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पांच वर्ष पहले हुई थी शादी

यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। करीब पांच वर्ष पहले साधना (28) की शादी चंचल सिंह के साथ हुई थी। विवाह के ढाई साल बाद ही चंचल नौकरी करने दुबई चला गया था, उनकी एक बेटी भी है। अपनी बेटी के साथ साधना अकेले सेवरालाल गांव में रहती थी।

विज्ञापन

कहासुनी के बीच उठाया खौफनाक कदम

यह घटना उस वक्त हुई जब शुक्रवार को साधना वीडियो कॉल पर अपने पति चंचल सिंह से बात कर रही थी। इस दौरान दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।

Basti Suicide

विज्ञापन

पति ने ऑनलाइन देखी पत्नी की मौत

वहीं, इस घटना को लाइव देख पति ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी लेकिन, जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही देर रात साधना के मायके वाले भी आ गए। साधना ने फांसी पर लटकने से पहले अपने पति चंचल को वीडियो कॉल किया था, इस दौरान दुबई में बैठे पति ने पत्नी की मौत ऑनलाइन देखी लेकिन, वह समझाने और चीखने-चिल्लाने के अलावा कुछ नहीं कर सका।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ