मुस्लिम नौकर ने व्यापारी की बेटी की लूटी आबरू, बाथरूम में कैमरा लगा बनाए थे Video

UP Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक कारोबारी को नौकर पर भरोसा करना भारी पड़ गया। उसने कारोबारी की बेटी के बाथरूम में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर रेप किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

विज्ञापन

Lucknow Crime News: यूपी के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी के घर रहने वाले नौकर ने बाथरूम में कैमरा लगा दिया और कारोबारी की बेटी के नहाते हुए वीडियो बना लिए। उसके बाद नौकर ने ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नौकर को कारोबारी के घर से अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वेल्डिंग कारोबारी ने दानिश नाम के युवक को नौकरी पर रखा था। कामकाज में ठीक होने के कारण कारोबारी ने उसे घर में रहने के लिए कमरा दे दिया। इस दौरान वह कारोबारी की बेटी पर गलत नजर रखने लगा और उसके बाथरूप में कैमरा लगा दिया। उसने बाथरूम में नहाती बेटी के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कारोबारी की बेटी के साथ रेप करने लगा।

Advertisment

वीडियो डिलीट करने के एवज में मांगे पैसे

नौकर की इस करतूत के बाद कारोबारी की बेटी तनाव में रहने लगी और उसने यह आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद जब परिजनों ने नौकर से वीडियो डिलीट करने को कहा, तो उसने वीडियो के डिलीट करने के लिए पैसों की डिमांड कर डाली। इसके साथ ही उसने धमकी दी कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

ऐसे में पीड़िता की मां ने परेशान होकर नौकर के खिलाफ पीजीआई थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी नौकर को अरेस्ट कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस पीड़िता की काउंसलिंग करवा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ