महिला योग ट्रेनर का रेप करता रहा दारोगा, देहरादून में मामला सामने आते ही SI सस्पेंड

Dehradun Yoga Trainer Misdeed Case: देहरादून में एक महिला योग ट्रेनर के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। रेप का आरोप एक पुलिस अधिकारी पर लगा है, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। महिला ने घर में हुई चोरी के बाद शिकायत दी थी। आरोपी ने जांच के नाम पर महिला को बुलाया और रेप किया। एसएसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार दारोगा को सस्पेंड कर मामले में जांच बैठा दी गई है।

misdeed

Uttarakhand Crime News: थाना राजपुर में महिला ने थाना रायपुर की मयूर विहार चौकी प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला ने पिस्टल दिखाकर डराने, रेप करने और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारी रीना राठौर के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर भावना को मामले की जांच सौंपी गई है। महिला ने अपनी शिकायत सीएम, मुख्य सचिव और डीजीपी को भी दी थी। महिला ने बताया था कि वह योग ट्रेनर है और राजपुर थाना क्षेत्र में रह रही है। उसके पति विदेश में रहते हैं। 13 फरवरी 2023 को घर से 20 लाख रुपये के गहने चोरी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने नौकरानी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। उस समय राजपुर थाने के अधीन आती कुठालगेट चौकी के प्रभारी का जिम्मा एसआई मनोज भट्ट के पास था। आरोपी अधिकारी ने जांच के नाम पर महिला को कई बार अपने पास बुलाया और रेप किया। 17 दिसंबर 2023 को आरोपी महिला को एक केस के सिलसिले में हाई कोर्ट जाने की बात कहकर नैनीताल लेकर गया था। यहां होटल में ले जाकर उसे धमकाया। महिला से कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसके केस में चार्जशीट दायर नहीं करेगा। इसके बाद आरोपी ने रेप किया।

किराये के फ्लैट में बुलाता, दरिंदगी के बाद धमकाता

बाद में उसका ट्रांसफर मयूर विहार चौकी में हुआ था। यहां वह सहस्रधारा रोड पर किराये के फ्लैट में महिला को बुलाने लगा। जिसके बाद महिला से रेप का सिलसिला जारी रहा। कई बार पिस्टल के बल पर उससे रेप किया गया। आरोपी ने महिला को कई बार धमकियां दीं। एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला के मामले की जांच का जिम्मा आरोपी पर था। इस मामले में अब जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। आरोपी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ