खुशखबरी: यमुना सिटी में लगेगी दूसरी सेमीकंडक्टर यूनिट, 15 एकड़ जमीन के लिए मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एडिकेट सेमीकंडक्टर की ओर से 3 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। कंपनी के प्रस्ताव पर 15 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसे सैद्धांतिक मंजूरी भी प्राधिकरण ने दे दी है। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

semiconductor unit

प्रतीकात्मक फोटो। Credit-Pixabay

विज्ञापन

Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना सिटी में दूसरी सेमीकंडक्टर यूनिट लगेगी। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी यमुना प्राधिकरण की तरफ से दे दी गई है। एडिकेट सेमीकंडक्टर कंपनी के प्रस्ताव पर 15 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। जमीन को चिह्नित करने के साथ ही सैद्धांतिक मंजूरी भी प्राधिकरण ने दी है। अब उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से इस प्रस्ताव को केंद्र में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

सेक्टर 10 में होगा 3 हजार करोड़ का निवेश 

एडिकेट सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से सेक्टर 10 में 3 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसमें चिप बनाई जाएंगी, जिनका प्रयोग एविएशन और डिफेंस में किया जाएगा। चिप के अलावा कंपनियों में अलग-अलग पार्ट भी बनेंगे। यह निवेश आने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यमुना प्राधिकरण ने सैद्धांतिक मंजूरी देने के साथ ही स्पष्ट किया है कि आने वाले दो सालों में इसका निर्माण पूरा करना होगा।

Advertisment

पहली यूनिट के लिए आवंटित हो चुकी है 48 एकड़ जमीन 

यमुना सिटी क्षेत्र में प्रदेश की पहली और देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट के लिए प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 28 में 48 एकड़ जमीन आवंटित की जा चुकी है। एचसीएल और फॉक्सकॉन की ज्वाइंट वेंचर कंपनी वामा सुंदरी पहली सेमिकंडक्टर यूनिट लगा रही है। इसका निर्माण शुरू हो चुका है। आने वाले एक से डेढ़ साल में पहली यूनिट का काम पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट से कम होगी दूरी 

जिन सेक्टर में सेमीकंडक्टर यूनिट लगेगी उनकी दूसरी एयरपोर्ट से महज तीन व चार किलोमीटर होगी। एयरपोर्ट के समीप होने से यह फायदा होगा कि विदेशी खरीदारों को भी यहां आने में सहूलियत होगी। इसके अलावा यहां बिजली सप्लाई के लिए 400, 200 व 132 केवी के सब स्टेशन बनाए जाएंगे। बिजली कटौती की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सेमी कंडक्टर हब बनने से मिलेगा रोजगार 

यमुना सिटी क्षेत्र में दो सेमीकंडक्टर यूनिट लगने से यह हब के रूप में विकसित होगा। यहां लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आस-पास डेवलप होने वाले आवासीय सेक्टरों में रहने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ