ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की जमीन पर हुआ ये एक्शन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा में बुलडोजर एक्शन सुनपुरा गांव के खसरा संख्या 429 पर अवैध निर्माण की शिकायत के बाद हुआ। यहां अधिसूचित जमीन पर कॉलोनी काट दी गई। जिस पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने कार्रवाई की। पढ़ें प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

noida authority news

नोएडा अथॉरिटी ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर। Photo- News24

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुनपुरा में अधिसूचित जमीन पर कॉलोनी काट कर निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसा गया है। प्राधिकरण ने 20 हजार वर्ग मीटर को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जमीन की कीमत 40 करोड़ के करीब है। भू माफिया जमीन पर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। इससे पहले कि कॉलोनी कटती, प्राधिकरण ने पूरा निर्माण जमींदोज कर दिया।

खसरा संख्या 429 पर हो रहा था निर्माण 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि सुनपुरा गांव के खसरा संख्या 429 पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। यह क्षेत्र अधिसूचति के अंतर्गत आता है। ऐसे में यहां पर निर्माण अवैध है। बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे अवैध निर्माण को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम द्वारा मंगलवार को नष्ट किया गया। अवैध निर्माण को रोकने के लिए पूर्व में कई बार प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। कॉलोनाइजर लगातार निर्माण कर रहे थे। उनको इरादों को पीले पंजे ने मिट्टी में मिला दिया है। बुलडोजर चलने के बाद कॉलोनाइजर में भगदड़ गई। सब मौके से भाग गए।

Advertisment

इन लोगों ने की कार्रवाई 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह, विशेष कार्याधिकारी जितेंद्र गौतम, वर्क सर्किल दो के प्रभारी सन्नी यादव, वर्क सर्किल 7 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार कुशवाहा, नितीश कुमार, अभिषेक पाल, विवेक किशोर और अन्य स्टाफ ने मिलकर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई 3 घंटे तक चली। जिसमें 6 जेबीसी और 5 डंपर की मदद ली गई।

अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी 

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अवैध निर्माण कर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि सुनपुरा में यदि भविष्य में अवैध निर्माण किया गया तो आने वाले दिनों में प्राधिकरण इससे भी ज्यादा सख्ती से निपटेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्राधिकरण की अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

लोगों से की अपील 

एसीईओ ने शहर के लोगों से अपील की है कि अपने सपने का आशियाना लेने से पहले उसके संबंध में पूरी जांच कर लें। यदि कोई दिक्कत है तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की हेल्प डेस्क पर आकर संपर्क करके किसी भी जमीन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। कई बार लोग अवैध कॉलोनी में मकान के चक्कर में अपने जीवनभर की कमाई गंवा देते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ