सौरभ, साहिल, मुस्कान फिर दिखेंगे एक साथ? सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस, कोर्ट से करेगी ये बड़ी मांग

साहिल और मुस्कान अपना गुनाह कबूल कर चुके हैं, लेकिन पुलिस को अभी सौरभ राजपूत मर्डर केस में और खुलासे होने की उम्मीद है। इसलिए पुलिस ने एक फैसला लिया है, ताकि सच सामने लाया जा सके। पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है, आइए जानते हैं क्या‌?

Saurabh Rajput Sahil Shukla Muskan Rastogi

Saurabh Rajput, Sahil Shukla, Muskan Rastogi

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। दरअसल मेरठ पुलिस के सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। इसके लिए पुलिस साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को लेकर उस घर में जाएगी, जहां वारदात अंजाम दी गई थी। इसके अलावा पुलिस पेशी के दौरान कोर्ट से मुस्कान और साहिल का रिमांड भी मांगेगी। क्योंकि पुलिस को अभी इस केस में और खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

अब तक की जांच के तहत मेरठ पुलिस उस ड्राइवर अजब सिंह को लेकर हिमाचल गई थी, जो 13 दिन साहिल और मुस्कान के साथ ट्रिप पर रहा। हिमाचल में पुलिस पहले शिमला पहुंची और वहां उस होटल मालिक और उसके कर्मचारियों के बयान दर्ज किए, जहां साहिल और मुस्कान 3 दिन के लिए रुके थे। पुलिस ने उस कमरे का भी खंगाला, जिसमें साहिल और मुस्कान रुके थे। होटल के CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है, ताकि कोई सुराग हाथ लगे।

विज्ञापन

जेल में साहिल-मुस्कान की हालत कैसी?

मेरठ जेल से मिली जानकारी के अनुसार, साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। दोनों ने सरकारी वकील की मांग की है, क्योंकि दोनों की मदद करने को कोई तैयार नहीं है। न कोई वकील उनका केस लेने को तैयार है और न ही परिवार वाले उनकी मदद कर रहे हैं। दोनों से मिलने के लिए 5 दिन में कोई जेल नहीं आया।

विज्ञापन

वहीं नशे की लत के कारण दोनों की हालत खराब है। दोनों न ढंग से कुछ खा रहे हैं और न ही दोनों को नींद आ रही है। उनके हाथ-पैर कांप रहे हैं, इसलिए उन्हें जेल के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों दबी जुबान में ड्रग्स और शराब मांग रहे हैं। मुस्कान तो साहिल के साथ रहना चाहती है। वह अपनी बेटी पीहू से मिलना चाहती है, उससे बात करना चाहती है।

जेल में कई कई घंटे साहिल और मुस्कान की काउंसिलिंग कराई जा रही है। साइकोलॉजिस्ट जेल में जाकर काउंसिलिंग कर रहे हैं। नशा मुक्ति केंद्र में भी दोनों का दाखिला कराया गया है। योग और ध्यान की क्रियाएं भी साहिल और मुस्कान को कराई जा रही हैं। जेल मैनुअल के हिसाब से दिया नाश्ता और खाना जा रहा है। नाश्ते और खाने के समय ही वे अपनी बैरक से बाहर निकलते हैं। बैरक के अंदर लगे टीवी भी साहिल और मुस्कान देख रहे हैं। मुस्कान के प्रेग्नेंसी टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव है।

विज्ञापन

4 मार्च को की थी सौरभ की हत्या

बता दें कि मुस्कान रस्तोगी ने 4 मार्च को अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। इस वारदात में प्रेमी साहिल शुक्ला ने उसका साथ दिया था। दोनों ने सौरभ के शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया था। वारदात अंजाम देने के बाद दोनों हिमाचल ट्रिप पर चले गए थे। शिमला, मनाली और कसौल रुकने के बाद दोनों 17 मार्च को मेरठ लौटे। 18 मार्च को मुस्कान ने वारदात के बारे में मां-बाप को बताया और फिर पुलिस को वारदात का पता चला। इसके बाद सौरभ राजपूत हत्याकांड पूरी दुनिया के सामने खुला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ