मेरठ की मुस्कान से एडवांस निकली बिहार की 'मुस्कान'; रची ऐसी साजिश पुलिस भी हैरान

बिहार के मोतिहारी में भी उत्तर प्रदेश के मेरठ जैसा केस हुआ है। मुस्कान की तरह सुनीता उर्फ अफरीदा ने भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगा दिया, लेकिन एक गलती ने पुलिस के सामने उसके राज का पर्दाफाश कर दिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Bihar Motihari Suresh Pandit Murder Case

प्यार में रोड़ा बनने लगा था पति।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत जैसा मर्डर केस बिहार के मोतिहारी में भी सामने आया है। एक महिला ने 2 शादियां की थीं, लेकिन तीसरे प्रेमी के चक्कर में उसने कांड कर दिया। उसने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने दूसरे पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी, लेकिन हत्या के समय आरोपी के पैर पर लगे खून ने वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की खंती, धारदार लोहे की फसुली, ब्लूटूथ हेडफोन, चप्पल, बाइक के साथ वारदात के समय पहनी खून से सनी शर्ट और पैंट बरामदगी कर ली है। साथ ही हत्यारोपी अफरीदा खातून उर्फ सुनीता, मोबाइल टॉवर मैनेजर मनीष कुमार और सुपारी किलर अंकित दुबे को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया। मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने वारदात की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर का निशान और खून मैच हुआ

मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतिहारी जिले के गड़हिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में 19 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त सुरेश पंडित के रूप में हुई। शव की बरामदगी एवं शिनाख्त के बाद पुलिस जांच में पता चला कि उसकी पत्नी अफरीदा खातून उर्फ सुनीता से उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन अफरीदा के मनीष नामक शख्स ने प्रेम संबंध थे। शक के आधार पर पुलिस ने अफरीदा की कॉल डिटेल खंगाली तो मनीष के नंबर पर कई कॉल्स मिलीं।

पुलिस ने किसी बहाने से मनीष को थाने पर बुलाया। क्योंकि जांच के दौरान पुलिस को वारदातस्थल से एक शख्स के पैर का निशान मिला था, जिस पर खून लगा था। यह दायें पैर का निशान था, इसलिए पुलिस ने बहाने से मनीष के दायें पैर का निशान लेकर फॉरेंसिक जांच भेजा। रिपोर्ट आई तो पता चला कि वह निशान मनीष के पैर का ही था और खून सुरेश पंडित का था। पूछताछ में मनीष ने गुनाह कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अफरीदा उर्फ सुनीता को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

धर्म परिवर्तन करके दूसरी शादी की थी अफरीदा ने

पुलिस के अनुसार, अफरीदा खातून बंजरिया थाना क्षेत्र के गांव सिसवनिया की रहने वाली है। अफरीदा खातून ने धर्म परिवर्तन करके नाम अपना सुनीता बताकर सुरेश पंडित से दूसरी शादी की थी। दोनों की जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी कि टॉवर कंपनी के मैनेजर मनीष कुमार को वह अपना दिल दे बैठी, लेकिन सुरेश उनके प्यार की राह में रोड़ा बनने लगा था।

विज्ञापन

इसलिए अफरीदा ने 30 हजार रुपये की सुपारी देकर सुरेश की हत्या करवा दी। सुपारी किलर ने सुरेश पंडित को विश्वास में लेकर पहले नशा-पान कराया। गला रेतकर हत्या करके शव को फेंक दिया। हत्या के समय अफरीदा उर्फ सुनीता एवं मनीष मौके पर मौजूद थे, लेकिन मनीष के पैर में खून लग गया था, जिसने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ