मुस्कान के पति सौरभ का आखिरी वीडियो! 2 घंटे बाद पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने ले ली जान

सौरभ राजपूत का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने दोस्त की बाइक पर घर की ओर आता नजर आया। इसके 2 घंटे बाद ही उसकी हत्या हो गई थी। वीडियो में वह दोस्त पंकज के पीछे बाइक पर काले रंग की कैप पहने नजर आया।

Saurabh Rajput Last Video

Saurabh Rajput

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीवी और उसके प्रेमी की दरिंदगी का शिकार हुए सौरभ राजपूत का बताया जा रहा है। इसे सौरभ का आखिरी वीडियो बताया है। जिस समय का यह वीडियो है, उसके 2 घंटे बाद ही सौरभ की हत्या कर दी गई थी। यह वीडियो इंदिरानगर इलाके का है, जहां सौरभ पत्नी मुस्कान के साथ किराये के मकान में रहता था। वीडियो में सौरभ एक बाइक पर अपने घर वाली गली में घुसते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

सौरभ काले रंग की कैप पहने बाइक पर पीछे वाली सीट पर बैठा है और बाइक को उसका दोस्त पंकज ड्राइव कर रहा है। बताया जा रहा है कि घर जाने के 2 घंटे बाद ही सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान और बॉयफ्रेंड साहिल ने मार डाला। यह वीडियो 3 मार्च की रात का बताया जा रहा है और सौरभ अपने दोस्त पंकज के साथ परिवार के लिए खाना लेने गया था, लेकिन वह पल उसके आखिरी पल साबित हुए।

विज्ञापन

3 मार्च की रात हुई सौरभ की हत्या

बता दें कि मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने 3 मार्च की रात को सौरभ राजपूत की हत्या की थी। इसके बाद दोनों 4 मार्च की शाम तक हिमाचल ट्रिप पर निकल गए थे। इससे पहले उन्होंने सौरभ की हत्या करके शव को टुकड़े करके उन्हें ड्रम में भरकर सील कर दिया था। हिमाचल में वे अजब सिंह नामक शख्स की कैब में गए। हिमाचल में दोनों पहले शिमला में रुके, जहां एक होटल में दोनों 3 दिन रुके। यहां दोनों ने साहिल का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों मनाली गए। वापसी में कसौल रुके, जहां उन्होंने होली सेलिबेट की। साहिल का बर्थडे मनाने, बार में डांस करने और होली खेलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट आए। यहां मुस्कान की ड्रम ठिकाने लगाने की कोशिश ने उसका पर्दाफाश कर दिया। उसने मां-बाप को सौरभ की हत्या करने की बात बताई। वे दोनों उसे थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी निशानदेही पर साहिल पकड़ा गया और वारदात का खुलासा हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ