चलती बाइक बनी आग का गोला, कांवड़िए ने कूदकर बचाई जान; वायरल हो रहा वीडियो

Rishikesh Chandrabhaga Bridge Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक हरियाणा का था, जो कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था।

Rishikesh Chandrabhaga bridge accident

Rishikesh Accident News: (अमित रतूड़ी, ऋषिकेश) उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ा हादसा सोमवार को बच गया। चंद्रभागा पुल के पास हरियाणा के रोहतक निवासी युवक की चलती बाइक में आग लग गई। युवक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के नीलकंठ जा रहा था। आग लगते ही कांवड़िया बाइक से कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर बाइक में लगी आग बुझाई जा चुकी थी। सोमवार दोपहर चंद्रभागा पुल के निकट कांवड़िए की चलती बाइक में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से उठती आग की लपटों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने किसी तरह बाइक को साइड में करवा रास्ता खुलवाया। एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है। बाइक सवार की पहचान अजय कुमार निवासी रोहतक के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस और लोगों का मदद करने के लिए धन्यवाद किया।

विज्ञापन

हरिद्वार में पहले भी लगी थी बाइक में आग

इससे पहले हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ठेके के बाहर भी ऐसा ही मामला सामने आया था। एक कांवड़िए की चलती बाइक में आग लग गई थी। जिसके बाद कांवड़िए ने कूदकर जान बचाई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। आग बुझाते एक पुलिसकर्मी नजर आया था। जो फिल्टर से पानी बाइक पर फेंक रहा था। कनखल पुलिस के अनुसार सूझबूझ से पुलिसकर्मी लोकेश ने आग पर काबू पा लिया था। बाइक का साइलेंसर कांवड़िए ने हटा रखा था। जिसके कारण आग लगी।

विज्ञापन

इससे पहले यूपी के फतेहाबाद में भी दो महीने पहले ऐसा हादसा सामने आया था। जब बाह रोड स्थित मुख्य बाजार में आग लग गई थी। बाइक धू-धूकर जल गई थी। लोगों ने जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश की तब तक यह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के बाद लोग डर के मारे वहां से हट गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ