'राम' के लिए पार की धर्म की 'सीमा'; रामपुर की शाइस्ता ने दादरी के प्रेमी संग मंदिर में लिए फेरे, पुलिस ने दी सुरक्षा

Shaista becomes Seema, Hindu man and Muslim woman love story, muslim girl, Shaista and Ram love story, Noida News, UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले से एक और सीमा हैदर जैसी प्रेम कहानी सामने आई है। रामपुर की रहने वाली शाइस्ता ने प्रेमी राम के लिए अपना धर्म बदल लिया है। अब युवती शाइस्ता से सीमा बन गई है। पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास सीमा हैदर के साथ अब नोएडा की दूसरी सीमा भी चर्चाओं का विषय बन गई है।

विज्ञापन

रामपुर की शाइस्ता, दादरी का है राम

मामला उत्तर प्रदेश रामपुर जिले का है। यहां के अजीमनगर थाना क्षेत्र में शाइस्ता रहती थी। काफी समय से उसका ग्रेटर नोएडा के दादरी में रहने वाले राम अवतार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि कुछ दिन पहले राम अवतार और शाइस्ता घर से चले गए थे। शाइस्ता के परिवार वालों ने संबधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

अलग-अलग समुदाय होने पर सक्रिय हुई पुलिस

मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई। बताया गया है कि पुलिस ने दो दिन पहले शाइस्ता और राम अवतार को बरामद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शाइस्ता का मेडिकल कराकर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां शाइस्ता ने खुद के बालिग होने के साक्ष्य और राम अवतार के साथ रहने की मर्जी जाहिर की।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दी सुरक्षा

कोर्ट और कानूनी कार्यवाही होने के बाद पुलिस ने शाइस्ता को ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित उसके पति के घर पहुंचा दिया है। साथ ही दोनों को सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया गया है। बताया गया है कि इसके बाद दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूसरे के जीने मरने की कसम खाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ