---विज्ञापन---

क्या आज हर किसी को हो जाएंगे रामलला के दर्शन? मुख्य पुजारी ने बताया अपडेट

Ram Lalla darshan: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को मंगलवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पहले दिन ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभी भी लाखों श्रद्धालुओं का दर्शन करना बाकी है।

---खबर नीचे जारी है---

Ram Mandir Pran Pratishtha Ayodhya Temple Inauguration Ram Lalla darshan: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद आज मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। रामलला को लेकर राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। वे भारी संख्या में अपने आराध्य प्रभु के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अब तक ढाई से तीन लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इतने ही श्रद्धालु अभी दर्शन करने के लिए बाकी हैं।

भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

---खबर नीचे जारी है---

राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को देखने के लिए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार खुद गर्भगृह में मौजूद हैं। वे व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। भीड़ को रामलला के सुगम दर्शन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि भक्तों को कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया हवाई सर्वे

---खबर नीचे जारी है---

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंगलवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या में उमड़ रही है। वीडियो में आप भक्तों को रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन करते हुए देख सकते हैं।

रामलला के दर्शन नहीं कर पाएंगे सभी भक्त

---खबर नीचे जारी है---

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि आज सभी भक्त रामलला की नई मूर्ति के दर्शन कर पाएंगे, इसकी संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा कि आज राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में इतनी भीड़ उमड़ी है कि हर कोई आज दर्शन नहीं कर पाएगा। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

अयोध्या में दिखाई दे रहा त्रेतायुग की झलक

---खबर नीचे जारी है---

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि ऐसा लगता है कि अयोध्या त्रेतायुग के समय में वापस चला गया है, जब भगवान राम यहां रहते थे। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह नगरी पवित्र हो गई है। आज यहां त्रेतायुग की झलक दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें: 2.5 अरब साल पुरानी, कोई जोड़ नहीं…Ram Lalla की मूर्ति बनाने को Arun Yogiraj ने कृष्ण शिला ही क्यों चुनी?

---खबर नीचे जारी है---

‘भक्तों का उत्साह देखने लायक है’

मुख्य पुजारी ने लोगों की भीड़ पर कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 4000 संत आए हैं। पूरे देश से हर पुजारी अपने साथ 2-4 लोगों को लेकर आए हैं। यही वजह है कि व्यापक भीड़ उमड़ पड़ी। रामलला की एक झलक देखने के लिए हजारों की संख्या में जुटे भक्तों का उत्साह देखने लायक है। अयोध्या राममय है।

---खबर नीचे जारी है---

राम मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे हुई आरती

आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे आरती हुई। हालांकि, आरती और भोग को लेकर कुछ दिनों में नई व्यवस्था बनानी होगी। दर्शन सुबह साढ़े छह बजे से चल रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: घर बैठे देखें राम मंदिर और करें रामलला के दर्शन, PM मोदी का वीडियो X हैंडल पर वायरल

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 23, 2024 06:13 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola