घर बैठे देखें राम मंदिर और करें रामलला के दर्शन, PM मोदी का वीडियो X हैंडल पर वायरल

PM Modi Shares Ramlala Pran Pratishtha Video: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस वीडियो को कुछ घंटों में 8 लाख 49 हजार 500 लोगों ने देखा जा चुका है। इसको एक लाख 25 हजार लाइक मिल चुके हैं।

PM Modi Shares Ramlala Pran Pratishtha Video

पीएम मोदी ने शेयर रामलला प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो

PM Modi Shares Ramlala Pran Pratishtha Video: एक लंबे इंतजार के बाद, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर के गर्भगृह में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। मंगलवार को पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की कुछ झलकियों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। समारोह की वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मंदिर के उद्घाटन की यादें हमेशा भारतीयों के दिल में रहेंगी।

विज्ञापन

सालों तक याद रहेगा यह उत्सव

पीएम मोदी ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में पीएम मोदी द्वारा करवाई गई प्राण प्रतिष्ठा को पूरे डिटेल में दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस वीडियो के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि ‘कल यानी 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले सालों तक हमारी यादों में रहेगा।’ पीएम मोदी की इस वीडियो को कुछ घंटों में 8 लाख 49 हजार 500 लोगों ने देखा जा चुका है। वीडियो को एक लाख 25 हजार लाइक मिल चुके हैं।

विज्ञापन

3 हजार ज्यादा कमेंट

पीएम मोदी की वीडियो पोस्ट पर 3 हजार 600 कमेंट किए गए हैं। ज्यादातर कमेंट्स में लोगों ने पीएम मोदी के वीडियो पर ‘जय श्री राम’ लिखा है। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट में पीएम मोदी के पुराने वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि अयोध्या तो झांकी है, काशी मथुरा बाकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ