भगवा कपड़े, गले में रुद्राक्ष की माला.... PM मोदी ने लगाई संगम में डुबकी, देखें वीडियो

Narendra Modi In Maha Kumbh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवा वस्त्र और गले में रुद्राक्ष की माला पहने दिखाई दिए।

Narendra Modi (2)

Narendra Modi In Maha Kumbh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। पीएम मोदी, सीएम योगी के साथ नाव के लिए संगम तक पहुंचे और फिर उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान प्रधानमंत्री भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे, गले में रुद्राक्ष की माला थी। मंत्र पढ़ते हुए पीएम मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद प्रधानमंत्री ने मंत्रो का जाप भी किया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो घंटे तक प्रयागराज में रहने वाले हैं।

विज्ञापन

संगम में स्नान करने के बाद त्रिवेणी संगम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरती की।

विज्ञापन


महाकुंभ 2025 पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को शुरू हुआ था, इसमें करोड़ों श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचे। यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों की मानें तो अब तक 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ