वृंदावन के विख्यात कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. दीपक लोधी ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से कूदकर जान दे दी थी. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं. वृंदावन के सीओ संदीप कुमार सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच से मामला पहली नजर में आत्महत्या का प्रतीत होता है.
यह भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है. रिपोर्ट के अनुसार, दीपक की मौत शरीर से अत्यधिक खून बहने के कारण हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें कई गंभीर चोटें आई थीं, जिससे भारी ब्लीडिंग हो सकती है. लेकिन जांच के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि मृतक के प्राइवेट पार्ट के कटने के साक्ष्य भी मिले हैं. इसके साथ ही, जिस कमरे में दीपक रहते थे, वहां से पुलिस को एक ग्राइंडर भी बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि यह चोट कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, यह विस्तृत फॉरेंसिक और एक्सपर्ट जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा.
इधर, घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है. दीपक के बहनोई सोनू पटेल ने बताया कि दीपक साल 2024 से प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े हुए थे. परिजनों का आरोप है कि दीक्षा लेने के बाद से दीपक का परिवार से संपर्क पूरी तरह कट गया था. वह अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखते थे और जब भी परिजन मिलने आते, उन्हें मिलने नहीं दिया जाता था. फिलहाल वृंदावन में दीपक लोधी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. मथुरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर यह पता लगाने में जुटी है कि यह केवल आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश.
यह भी पढ़ें : संत प्रेमानंद महाराज का भक्तों के नाम भावुक संदेश, जानें अब कैसी है उनकी तबियत?
संबंधित खबरें
उन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
15 mins agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
38 mins agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
3 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
4 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
7 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines