Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज का भक्तों के नाम भावुक संदेश, जानें अब कैसी है उनकी तबियत?

Premanand Maharaj: खराब तबीयत के चलते संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्तालाप अनिश्चितकाल के लिए बंद है. हालांकि, इस बीच उन्होंने अपने भक्तों को एक भावुक संदेश दिया है. साथ ही श्रद्धालुओं से खास अपील की है.

Premanand Maharaj
1 / 6

पिछले कुछ समय से वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, जिसके चलते कुछ वक्त के लिए उनकी पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्तालाप को निरस्त कर दिया है. साथ ही उनके मौन और एकांतवास में जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, अब बाबा ने अपने भक्तों को एक भावुक संदेश दिया है.

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज का भक्तों को खास संदेश

प्रेमानंद महाराज का भक्तों को खास संदेश2 / 6

इस बार प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों को खास संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि 'मैं रहूं न रहूं, तुम्हारे गुरुदेव सदा तुम्हारे दिमाग में रहेंगे. वो आएं न आएं, मिले न मिले, लेकिन वो हमेशा साथ हैं और भक्तों से बहुत प्यार करते हैं.'

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज- पूरा समय भजन को दो

 प्रेमानंद महाराज- पूरा समय भजन को दो3 / 6

इसी के आगे बाबा ने अपने भक्तों को सांसारिक चिताओं व बाधाओं से मुक्त होकर निर्भय व निश्चिंत जीवन जीने को कहा है. साथ ही कहा है कि 'आप अपना पूरा समय नाम जप और भजन में लगाएं, बाकि किसी भी चीज की चिंता न करें.'

बाबा ने दी थी भक्तों को सांत्वना

बाबा ने दी थी भक्तों को सांत्वना4 / 6

बता दें कि बीते दिनों संत प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम की ओर से एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. इसी वजह से कुछ समय के लिए पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्तालाप को निरस्त किया गया है. हालांकि, इस एडवाइजरी के आने के बाद बाबा आश्रम से बाहर आए थे और भक्तों को दर्शन दिए थे. साथ ही कहा था कि 'आप चिंता न करें. हम मिले न मिले या बोले न बोले, लेकिन हम आप सभी को बहुत प्यार करते हैं. अगर आपको इस प्यार पर भरोसा है तो बस श्री जी के चरणों पर ध्यान लगाओ.'

विज्ञापन

भक्तों को समर्पित किया मौन व्रत और एकांतवास

भक्तों को समर्पित किया मौन व्रत और एकांतवास5 / 6

प्रेमानंद महाराज ने अपना मौन व्रत और एकांतवास अपने भक्तों को समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि 'मौन व्रत और एकांतवास मेरे लिए नहीं, बल्कि आप लोगों (भक्तों) के लिए है. हमारा जो होना था, वो हो गया. अब जो कुछ भी हो रहा है या होगा, वो सब आप सभी के कल्याण के लिए ही हो रहा है.'

प्रेमानंद महाराज के हेल्थ का latest update

प्रेमानंद महाराज के हेल्थ का latest update6 / 6

प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी काफी समय से खराब हैं. उनका नियमित रूप से डायलिसिस होता है, जिसके बाद भी वो कठिन दिनचर्या का पालन और एकांतिक वार्तालाप करते हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक है और घबराने की कोई बात नहीं है. (All Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन