'महाकुंभ में बन रहे खाने में पुलिस ने फेंकी मिट्टी...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर लगाए आरोप

Prayagraj Maha Kumbh 2025: अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रास्ते में जो लोग फंसे हुए हैं, उनकी मदद करने वालों को रोका जा रहा है। इस पर राजनीति हो रही है।

Prayagraj Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को भयावह भगदड़ मचने के बाद अब मेला प्रबंधन ने कई सुरक्षा उपाय लागू करने का ऐलान किया है। हादसे के बाद श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर व्यवस्था बदली गई है। स्थिति को और बेहतर करने के दावे किए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए इलाके को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इसके बाद मेला स्थल पर किसी भी वाहन के घुसने पर बैन लगाया गया है। इसके अलावा प्रयागराज शहर में भी गाड़ियों की एंट्री रोक दी गई है। वहीं, यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर अब बड़े आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि जो लोग रास्ते में फंसे हैं, उनके साथ राजनीति की जा रही है। उन लोगों की मदद के लिए जो कोई आगे आ रहा है, उनको रोका जा रहा है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फंसे लोगों की मदद के लिए खाना-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, उनके प्रयासों के ऊपर राजनीतिक द्वेष के चलते मिट्टी डाली जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि पक रहे खाने में एक पुलिसकर्मी मिट्टी डाल देता है। हालांकि न्यूज24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इससे पहले भी अखिलेश यादव महाकुंभ में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं।

विज्ञापन

कई रूट किए गए हैं डायवर्ट

मेला प्रबंधन ने भगदड़ के बाद कई सख्त कदम उठाए हैं। भीड़ की आवाजाही पर कंट्रोल रखने के लिए कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। अब निर्धारित किए गए मार्गों से ही श्रद्धालु आवाजाही कर सकेंगे, ताकि भगदड़ जैसी घटनाओं को रोका जा सके। हादसे के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुसार सरकार मामले के प्रति गंभीर है। जांच आयोग का गठन किया गया है, जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, सपा सुप्रीमो ने घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि वे पीड़ितों से भेंट करने नहीं जाएंगे। अगर वे ऐसा करेंगे तो बीजेपी उनके खिलाफ राजनीति करने के आरोप लगाएगी। उनका बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ