Prayagraj Maha Kumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में लगाने जा रहे डुबकी? यहां करें गाड़ी पार्क

UP Prayagraj Maha kumbh 2025 Mauni Amavasya Parking Routes : अगर आप अपनी गाड़ी से प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें, ताकि आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Prayagraj Maha kumbh 2025

Prayagraj Maha kumbh 2025

UP Prayagraj Maha kumbh 2025 Mauni Amavasya Parking Routes : उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के महाकुंभ मेले में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे और अमृत स्नान करेंगे। इसे लेकर शासन प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली और पूरे मेले क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए मेला क्षेत्र से पहले पॉर्किंग की व्यवस्था दी है। आइए जानते हैं कि कहां होंगी गाड़ियां पार्क

विज्ञापन

प्रयागराज के महाकुंभ मेले क्षेत्र में प्रवेश के लिए 7 मुख्य रूट्स हैं। यहां अलग-अलग दिशाओं से गाड़ियां एंट्री करेंगी। इसके लिए प्रयागराज जिले और मेला क्षेत्र में वाहन पार्किंग के लिए कुल 102 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग जोन की योजनाबद्ध तरीके से योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
Prayagraj Parking Routes

Prayagraj Parking Routes

विज्ञापन

मेला क्षेत्र के पास बने 24 मुख्य पार्किंग जोन

महाकुंभ 2025 के लिए यातायात को सुचारू रूप से प्रबंधित करने और भीड़भाड़ से बचने के लिए मेला क्षेत्र के पास 24 मुख्य पार्किंग जोन बनाए गए हैं। इनमें भारी मोटर वाहनों (HMV) के लिए 18 पार्किंग स्थल और हल्के मोटर वाहनों (LMV) के लिए 6 पार्किंग स्थल शामिल हैं।

विज्ञापन

यहां हैं पार्किंग की सुविधाएं

1 चीनीमिल- जौनपुर रोड
2 पुरा सूरदास- जौनपुर रोड
3 महुआबाग- वाराणसी रोड
4 सरस्वती झूंसी रेलवे स्टेशन के पास – जौनपुर रोड
5 लेखराजपुर- जौनपुर रूट
6 नवप्रयागम – रीवा रोड
7 कृषि संस्थान- रीवा रोड
8 देवरख उपहार- मिर्जापुर रोड
9 ओमेक्स सिटी- मिर्जापुर रोड
10 गजिया ग्राम- रीवा मार्ग
11 सरस्वती हाईटेक- मिर्जापुर रोड
13 टेंटसिटी पार्किंग- मिर्जापुर रोड
12 लेप्रोसी मिशन अस्पताल- रीवा रोड
14 मदनुआ ग्राम पार्किंग- मिर्जापुर रोड
15 काली एक्सटेंशन (प्लॉट नं. 17)- कौशांबी मार्ग
16 नेहरू पार्क- कौशांबी रोड
17 गंगेश्वर महादेव कछारलखनऊ- प्रतापगढ़ मार्ग
18 आईईआरटी पार्किंग- लखनऊ-प्रतापगढ़ सड़क
19 बेला कछार 1- लखनऊ-प्रतापगढ़ सड़क
20 बड़ा बघैड़ा कछार 3- लखनऊ-प्रतापगढ़ रोड
21 नागवासुकी- लखनऊ-प्रतापगढ़ रोड
22 बेला कछार- लखनऊ-प्रतापगढ़ मार्ग
23 शिवबाबा- अयोध्या-प्रतापगढ़ रोड
24 बख्शी बांध कछार- लखनऊ, प्रतापगढ़ रोड

विज्ञापन
पार्किंग के प्रमुख रूट्स पार्किंग की संख्या
जौनपुर रूट 7
वाराणसी रूट 7
मिर्जापुर रूट 15
रीवा-चित्रकूट रूट 15
कानपुर रूट, सिटी जोन (जवाहर लाल नेहरू रोड/थॉर्नहिल रोड) 14
सिटी जोन/एमजी रोड 10
सिटी जोन/गऊघाट यमुना बैंक रोड 4
लखनऊ रूट, सिटी जोन/तेलियरगंज रोड 2
सिटी जोन-लखनऊ-प्रतापगढ़ रूट 6 लेन पुल 20
प्रतापगढ़ अयोध्या रूट 8
कुल 102

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ