Maha Kumbh जा रही ट्रेन पर हमले की आंखों देखी, सीने से चिपके थे बच्चे; हर तरफ मची थी चीख पुकार

Prayagraj Maha Kumbh 2025: हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बोगी में फंसे यात्रियों ने डरा देने वाली आपबीती शेयर की है। अचानक उपद्रवियों ने हमला कर दिया। अंदर बैठे यात्री सहम गए थे।

Prayagraj Maha Kumbh 2025
विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: (असद खान, झांसी) रात का सन्नाटा था। झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन में सवार लोग महाकुंभ की यात्रा के ख्वाबों में खोए थे। अचानक हरपालपुर स्टेशन के पास ट्रेन एक झटके से रुक गई। घड़ी में रात के 1 बज रहे थे। ठंडी हवा के साथ बाहर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। एक मुसाफिर ने बताया कि जो हुआ, उसने सबकी रूहें कंपा दी। कुछ उपद्रवी ट्रेन की बोगियों पर हमला करने लगे। दरवाजे और खिड़कियों को जोर-जोर से पीटते हुए तोड़ने लगे।

यह भी पढ़ें:400-500 अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए माफ, केजरीवाल बोले-कर्ज माफी पर बने कानून

विज्ञापन

अंदर बैठे यात्री सहमे हुए अपनी सीटों से चिपके थे। महिलाएं बच्चों को सीने से लगाकर दहाड़ें मार रही थीं। हर तरफ सिर्फ चीख-पुकार मची थी। एक अन्य यात्री ने बताया कि कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर वीडियो बनाए और मदद की गुहार लगाई। मगर स्टेशन सुनसान था। किसी भी तरफ से राहत की उम्मीद नहीं थी। दहशत के साए में घिरी इस ट्रेन में हर कोई चीख रहा था। घंटों बाद मदद पहुंची, मगर उस रात का खौफ यात्रियों के दिलों में अमिट निशान छोड़ गया।

भीड़ ने ट्रेन में घुसने की कोशिश की

वो सफर, जो पुण्य की यात्रा थी, जिंदगी का सबसे खौफनाक सपना बन गया। हमलावरों ने ट्रेन के ऊपर पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की। हरपालपुर स्टेशन झांसी मंडल के अंतर्गत आता है। हमले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भीड़ ने ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश भी की थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़ में शामिल कई लोग ट्रेन की बोगी के ऊपर पथराव कर रहे हैं। बोगी के गेट और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ